संत शिरोमणी श्रीरामजी बाबा मेला में धूम *17 को कमेडी नाइट फेम सुनील पाल और हिमांशू बवंडर गुदगुदाएंगे तो 18 को अल्ताफ राजा बिखेंगे स्वर लहरियां* मेले में 18 को गूंजेगा तुम तो ठहरे परदेशी साथ क्या निभाओगे...... - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 16 February 2025

संत शिरोमणी श्रीरामजी बाबा मेला में धूम *17 को कमेडी नाइट फेम सुनील पाल और हिमांशू बवंडर गुदगुदाएंगे तो 18 को अल्ताफ राजा बिखेंगे स्वर लहरियां* मेले में 18 को गूंजेगा तुम तो ठहरे परदेशी साथ क्या निभाओगे......

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


 संत शिरोमणी श्रीरामजी बाबा मेला में धूम 

*17 को कमेडी नाइट फेम सुनील पाल और हिमांशू बवंडर गुदगुदाएंगे तो 18 को अल्ताफ राजा बिखेंगे स्वर लहरियां* 

मेले में 18 को गूंजेगा तुम तो ठहरे परदेशी साथ क्या निभाओगे...... 


नर्मदापुरम्। नगरपालिका द्वारा आयोजित संत शिरोमणी श्री रामजी बाबा मेला अपना पूर्ण आकार ले चुका है। चहुंओर रंग बिरंगी रोशनी से समूचा मेला स्थल जगमगा उठा है। वहीं श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए स्टेज पर प्रतिदिन रंगारंग कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए कमेडी नाइट के प्रसिद्ध हास्य कलाकार सुनील पाल और हिमांशु बबंडर 17 को अपनी कला से श्रद्धालुओं को गुदगुदाएंगे। वहीं 18 को तुम तो ठहरे परदेशी साथ क्या निभाओगे फेम अल्ताफ राजा अपनी सुर लहरियों से मेले को गुंजायमान करेंगे। 

*मेला प्रभारी योगेश सोनी ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव के मार्गदर्शन में एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देशन में मेले को व्यवस्थित रूप से संचालित किया जा रहा है।*  श्री सोनी ने बताया कि मेले में श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए प्रतिदिन रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिनमें 19 को साहिल सोलंकी इंडियन आइडिल फेम साहिल सोलंकी, 20 फरवरी को भजन गायिका अक्षरा सिंह अपनी प्रस्तुति देंगी। वहीं 21 को वाली ठाकरे देवी जागरण, 22 को आर्केस्ट्रा नाइट, 23 को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन और 24 फरवरी को सदाबहार गीत संध्या होगी। इसके अलावा 18 को कबड्डी का आयोजन एसएनजी स्टेडियम में होगा तो वहीं 20 फरवरी को दंगल का आयोजन एसएनजी स्टेडियम में किया जाएगा। इसी तरह 23 फरवरी को नर्मदा महाविद्यालय में विशाल बैलगाड़ी दौड़ होगी। 

*मेले में आइए आनंद लीजिए* 

नगरपालिका द्वारा मेले में प्रतिदिन रंगारंग और  सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन आपके लिए ही किया जा रहा है। नागरिकों से आग्रह है कि संत शिरोमणी श्रीरामजी बाबा मेले में अधिक से अधिक संख्या में आएं और मेले का आनंद जरूर लें। 

*नीतू महेंद्र यादव* 

*अध्यक्ष, नगरपालिका परिषद, नर्मदापुरम्*

No comments:

Post a Comment

सड़क हादसों में घायलों की करें त्वरित मदद: कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना दुर्घटना के बाद गोल्डन आवर के पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाने पर होंगे पुरस्कृत कहलाएंगे राहवीर

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सड़क हादसों में घायलों की करें त्वरित मदद: कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना दुर्घटना के बाद गोल्डन आवर के पीड़ितों को अस्...

Post Top Ad

Responsive Ads Here