जैविक खाद के उपयोग से खेती होगी अधिक उन्नत: नामदेव - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 13 February 2025

जैविक खाद के उपयोग से खेती होगी अधिक उन्नत: नामदेव



मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


 जैविक खाद के उपयोग से खेती होगी अधिक उन्नत: नामदेव


नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा चयनित नवांकुर संस्था वीणा पाणि संगीत एवं सामाजिक संस्था अध्यक्ष आनंद कुमार नामदेव ने क्षेत्र के किसानों को जैविक खाद के उपयोग हेतु प्रेरित किया उन्होंने बताया कि जैविक खाद के प्रयोग से न केवल मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है, बल्कि फसलों की गुणवत्ता में भी वृद्धि होती है।

ग्राम शैल सरपंच निलेश गौर ने कहा कि रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग से भूमि की उर्वरक क्षमता घट रही है, जिससे किसानों को दीर्घकालिक नुकसान हो सकता है। जैविक खाद, जैसे वर्मी कम्पोस्ट, गोबर खाद और हरी खाद, मृदा संरचना को सुधारते हैं और जल धारण क्षमता को बढ़ाते हैं। इससे किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त होता है, साथ ही पर्यावरण भी सुरक्षित रहता है।

ग्राम प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष प्रवीण गौर एवं सचिव ओम प्रकाश गौर ने किसानों से अपील की कि वे जैविक खेती को अपनाकर अपनी भूमि को उपजाऊ बनाएँ और स्वस्थ फसल उत्पादन को बढ़ावा दें। संस्था द्वारा जल्द ही इस विषय पर जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। परामर्शदाता राजेश गौर ने समस्त किसानों से नरवाई न जलाने की अपील की, प्रस्फुटन समिति सदस्य निलेश यादव, गौरव गौर, टीका राम गौर, मनोज गौर एवं बड़ी संख्या में किसान मित्र उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

डीएपी के वैकल्पिक उर्वरकों के उपयोग के लिए किसानों को निरंतर प्रोत्साहित किया जाए : कलेक्टर कृषि, उर्वरक वितरण, नरवाई प्रबंधन एवं गेहूं उपार्जन सहित अन्य जनहित योजनाओं की समीक्षा कर कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ    डीएपी के वैकल्पिक उर्वरकों के उपयोग के लिए किसानों को निरंतर प्रोत्साहित किया जाए : कलेक्टर  कृषि, उर्वरक वितरण, न...

Post Top Ad

Responsive Ads Here