स्कूली वाहनों की सख्ती से गई जांच, आरटीओ ने 9 वाहनों पर 32 हजार का जुर्माना किया, एक वाहन को किया जप्त परिवहन आयुक्त एवं कलेक्टर के निर्देशानुसार श्रीमती निशा चौहान के नेतृत्व में आरटीओ जांच दल द्वारा स्कूली वाहनों की जांच-पड़ताल की गई स्कूल बसों के वाहन चालकों के चरित्र प्रमाण पत्र की जांच और बसों के दस्तावेज के साथ साथ, परिवहन विभाग द्वारा तय नियमों की जांच की जा रही है - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 13 February 2025

स्कूली वाहनों की सख्ती से गई जांच, आरटीओ ने 9 वाहनों पर 32 हजार का जुर्माना किया, एक वाहन को किया जप्त परिवहन आयुक्त एवं कलेक्टर के निर्देशानुसार श्रीमती निशा चौहान के नेतृत्व में आरटीओ जांच दल द्वारा स्कूली वाहनों की जांच-पड़ताल की गई स्कूल बसों के वाहन चालकों के चरित्र प्रमाण पत्र की जांच और बसों के दस्तावेज के साथ साथ, परिवहन विभाग द्वारा तय नियमों की जांच की जा रही है


 

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 

 

स्कूली वाहनों की सख्ती से गई जांच,  आरटीओ ने 9 वाहनों पर 32 हजार का जुर्माना किया, एक वाहन को किया जप्त 

परिवहन आयुक्त एवं कलेक्टर के निर्देशानुसार श्रीमती निशा चौहान के नेतृत्व में आरटीओ जांच दल द्वारा स्कूली वाहनों की जांच-पड़ताल की गई

स्कूल बसों के वाहन चालकों के चरित्र प्रमाण पत्र की जांच और बसों के दस्तावेज के साथ साथ, परिवहन विभाग द्वारा तय नियमों की जांच की जा रही है


नर्मदा पुरम। परिवहन आयुक्त एवं कलेक्टर के निर्देशानुसार आरटीओ अधिकारी श्रीमती निशा चौहान के नेतृत्व में आरटीओ जांच दल द्वारा स्कूली वाहनों की सख्ती के साथ जांच की गई। जांच में स्कूल बसों के वाहन चालकों के चरित्र प्रमाण पत्र की जांच और बसों की दस्तावेज के साथ ही अन्य परिवहन विभाग द्वारा तय नियमों की जांच की जा रही है। 

इसी क्रम में गुरुवार को आरटीओ जांच दल द्वारा पिपरिया मार्ग पर स्कूली वाहनों की जांच की गई, कुल 55 वाहनों को जांचा गया। जिसमें 9 वाहनों में मोटरयान नियमों का उल्लंघन पाया गया जिस पर इन 9 वाहनों 32000 हजार का जुर्माना लगाया गया तथा 1 स्कूली वाहन को जप्त कर आरटीओ कार्यालय में खड़ा किया गया, 

परिवहन विभाग द्वारा लगातार स्कूली वाहनों की जांच की जा रही है तथा वाहन चालकों के पुलिस वेरिफिकेशन की जांच की जा रही है, आरटीओ अधिकारी श्रीमती निशा चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि परिवहन विभाग द्वारा लगातार स्कूलों में पहुंचकर वाहनों को जांचा जा रहा है तथा जिन वाहनों में कमी पाई जा रही है उन पर चालानी कार्यवाही के साथ ही सुधार के लिए निर्देशित किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

समेरिटंस विद्यालयों के परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम   समेरिटंस विद्यालयों के परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश द्वारा ब...

Post Top Ad

Responsive Ads Here