मिलावट के विरुद्ध कार्यवाही, खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा इटारसी में संदेहास्पद मावा और मिल्क केक जब्त किया - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 13 February 2025

मिलावट के विरुद्ध कार्यवाही, खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा इटारसी में संदेहास्पद मावा और मिल्क केक जब्त किया


 

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


मिलावट के विरुद्ध कार्यवाही, खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा इटारसी में संदेहास्पद मावा और मिल्क केक जब्त किया


नर्मदापुरम।  खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा आरपीएफ थाना प्रभारी सुश्री अनुराधा मिश्रा की सूचना पर इटारसी रेलवे स्टेशन के सामने संदेहास्पद मावा और मिल्क केक जब्त किया गया। इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश एस.दियावार और जितेंद्र सिंह राणा उपस्थित रहे।

संदेहास्पद सामग्री के बारे में संबंधित व्यावसायी गौरव खण्डेलवाल से मिल्क केक का नमूना और कलाकंद स्वीट से खोवा का नमूना जांच के लिए लिया गया। इसके अतिरिक्त, विभिन्न किराना दुकानों की भी जांच की गई, जिसमें गुड, खाद्य तेल और अन्य उत्पादों के कुल 07 नमूने संग्रहित किए गए।

सभी नमूने राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं और उनकी जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद, संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम की धारा 32 के तहत न्यायालयीन कार्यवाही की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई सतत जारी रहेगी, जिसमें विभिन्न निर्माण इकाइयों, वाहनों और भंडार ग्रहों की भी जांच की जा रही है, ताकि उपभोक्ताओं को सुरक्षित और मानक के अनुरूप खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।


No comments:

Post a Comment

समेरिटंस विद्यालयों के परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम   समेरिटंस विद्यालयों के परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश द्वारा ब...

Post Top Ad

Responsive Ads Here