मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
जनपद पंचायत में युवा संगम रोजगार एवं स्वरोजगार मेला का सफल समापन
48 युवाओं के प्राथमिक चयन के साथ ही 19 स्वरोजगार आवेदक हुए लाभान्वित
नर्मदापुरम। कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देशानुसार जनपद पंचायत नर्मदापुरम में एक दिवसीय युवा संगम रोजगार एवं स्वरोजगार मेला का आयोजन किया गया, जिसमें प्रमुख अतिथि के रूप में बृजेन्द्र रावत, सिटी मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों के बारे में उद्बोधन दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए ऑफर लेटर और ऋण वितरण किया गया।
जिला रोजगार अधिकारी डॉ.ए बी खान और धर्मेश तिवारी द्वारा इस मेले में अहम भूमिका निभाई गई। कार्यक्रम में भगवान सिंह राजपूत, काजु गजभिये और समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
मेले में 145 युवाओं ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया, जिनमें से 48 युवाओं को विभिन्न कंपनियों द्वारा प्राथमिक चयन किया गया। साथ ही 19 स्वरोजगार आवेदकों को लाभान्वित किया गया। इस प्रकार, रोजगार और स्वरोजगार के माध्यम से कुल 67 युवाओं और युवतियों को लाभ हुआ।
इस मेला में शासकीय विभागों और निजी क्षेत्र की कंपनियों ने भाग लिया, जिनमें प्रमुख विभाग और कंपनियां शामिल थीं:
शासकीय विभाग: जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, परियोजना अधिकारी, नगरीय विकास एवं आवास विभाग, सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग नर्मदापुरम, पवारखेडा, सहायक कृषि यंत्री, कृषि अभियांत्रिकी विभाग, सहायक संचालक, मछुआ कल्याण एवं कृषि विकास विभाग, सहायक संचालक, मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, प्रबंधक, कुटीर ग्रामोद्योग आदि विभाग शामिल रहे।
कंपनियां: वर्धमान (मंडीदीप) , संहिता पी.एस.टी. इंडस्ट्री, मदरसन कंपनी (गुजरात) , ट्राइडेंट (बुदनी) ,यशस्वी ऐकैडमी (भोपाल) , नवकिसान बायोटेक, पुखराज, एसआईएस सिक्योरिटी, एच.डी.एफ.सी. लाइफ, ऐक्सिस बैंक, आई.सी.आई.सी.आई. बैंक, भारतीय जीवन बीमा, गोकुलदास एक्सपोर्ट, एम.आई.


No comments:
Post a Comment