देर रात खनिज एवं आरटीओ ने की सिवनी मालवा में संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई इस कार्यवाही में 6 ओवरलोड डंपर किए जप्त - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 13 February 2025

देर रात खनिज एवं आरटीओ ने की सिवनी मालवा में संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई इस कार्यवाही में 6 ओवरलोड डंपर किए जप्त


 

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


देर रात खनिज एवं आरटीओ ने की सिवनी मालवा में संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई

इस कार्यवाही में 6 ओवरलोड डंपर किए जप्त 


नर्मदा पुरम। कलेक्टर के निर्देशानुसार खनिज अधिकारी देवेश मरकाम एवं आरटीओ अधिकारी श्रीमती निशा चौहान के नेतृत्व में देर रात सिवनी मालवा में रेत का परिवहन करते हुए डंपरों पर कार्रवाई करते हुए 6 डंपरों को जप्त किये गए।

 इन सभी को सिवनी मालवा थाने में खड़ा करवाया गया, देर रात 11 बजे से शुरू हुई इस कार्रवाई से ओवरलोड वाहनों में हड़कंप मच गया और डंपर चालकों ने अपने डंपरों को खड़ा कर दिया, खनिज अधिकारी एवं आरटीओ अधिकारी ने सभी डंपर चालकों को रॉयल्टी साथ लेकर और ओवरलोड न करने के लिए कहा, 

इस संयुक्त कार्रवाई में जांच टीमें लगातार सिवनी मालवा के साथ साथ पगड़ाल, बाबरी तथा धरमकुंडी आदि स्थानों पर गस्त करती रही, यह संयुक्त कार्रवाई देर रात तक चलती रही जिसमें 6 ओवरलोड डंपर जप्त किए गए जो कि नर्मदापुरम जिले से हरदा, खंडवा, खरगौन और इंदौर जैसे जिलों में रेत का परिवहन कर रहे थे, सभी डंपरों को सिवनी मालवा थाने में खड़ा करवाया गया है एवं आगामी कार्रवाई की जा रही है।



No comments:

Post a Comment

समेरिटंस विद्यालयों के परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम   समेरिटंस विद्यालयों के परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश द्वारा ब...

Post Top Ad

Responsive Ads Here