रेत माफियाओ के हौसले बुलंद, कार्य वाही के बावजूद भी धड़ल्ले से कर रहे अवैध उत्खनन अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई निरंतर जारी, 05 मोटरबोट (नाव) और 02 ट्रैक्टर-ट्राली किए गए जप्त - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 13 February 2025

रेत माफियाओ के हौसले बुलंद, कार्य वाही के बावजूद भी धड़ल्ले से कर रहे अवैध उत्खनन अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई निरंतर जारी, 05 मोटरबोट (नाव) और 02 ट्रैक्टर-ट्राली किए गए जप्त


 

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


रेत माफियाओ के हौसले बुलंद, कार्य वाही के बावजूद भी धड़ल्ले से कर रहे अवैध उत्खनन 

अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई निरंतर जारी,

05 मोटरबोट (नाव) और 02 ट्रैक्टर-ट्राली किए गए जप्त


नर्मदापुरम। कलेक्टर सोनिया मीना से प्राप्त निर्देश के परिपालन में नर्मदापुरम जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भण्डारण के खिलाफ खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही जारी है।

खनिज विभाग नर्मदापुरम द्वारा गत दिवस ग्राम बाबरी, डिमावर, तहसील सिवनीमालवा में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन करते हुए 05 मोटर बोट (नाव) जप्त किए गए, जिन्हें पुलिस थाना शिवपुर की अभिरक्षा में सुरक्षार्थ रखा गया। इसके अतिरिक्त ग्राम बहारपुर में एक ट्रैक्टर-ट्राली को रेत खनिज के अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया, जिसे पुलिस थाना सेमरी हरचंद की अभिरक्षा में रखा गया। इसी प्रकार, सोहागपुर में भी एक ट्रैक्टर-ट्राली को अवैध रेत परिवहन करते हुए पकड़ा गया और उसे पुलिस थाना सोहागपुर की अभिरक्षा में सुरक्षित रखा गया।

इन सभी कार्यवाहियों में जिला खनिज अधिकारी दिवेश मरकाम, खनि निरीक्षक पिंकी चौहान,  प्रमुख खनि निरीक्षक  कृष्णकांत सिंह परस्ते, और होमगार्ड बल उपस्थित रहे।उक्त सभी जब्त वाहनों के खिलाफ मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन और भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत सख्त कार्यवाही की जा रही है।




No comments:

Post a Comment

समेरिटंस विद्यालयों के परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम   समेरिटंस विद्यालयों के परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश द्वारा ब...

Post Top Ad

Responsive Ads Here