द चैम्प्स फ़न स्कूल में हुआ प्री प्राइमरी स्पीच प्रतियोगिता का शानदार फाइनल नन्हे बच्चों ने आत्मविश्वास के साथ दी प्रस्तुति - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 14 February 2025

द चैम्प्स फ़न स्कूल में हुआ प्री प्राइमरी स्पीच प्रतियोगिता का शानदार फाइनल नन्हे बच्चों ने आत्मविश्वास के साथ दी प्रस्तुति


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


द चैम्प्स फ़न स्कूल में हुआ प्री प्राइमरी स्पीच प्रतियोगिता का शानदार फाइनल

नन्हे बच्चों ने आत्मविश्वास के साथ दी प्रस्तुति


नर्मदा पुरम। द चैम्प्स फन स्कूल में प्री प्राइमरी स्पीच प्रतियोगिता का फाइनल राउंड बड़े ही उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुआ।, जिसमें प्री-प्राइमरी के नन्हे-मुन्ने प्रतिभागियों ने मंच पर आकर शानदार प्रस्तुति दी। उनके आत्मविश्वास और भाषण कौशल को देखकर सभी दर्शक चकित रह गए।

 इस अवसर पर स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की जनरल मैनेजर श्रीमती सोनल शोखी और कॉमर्स संकाय की शिक्षिका श्रीमती रचना तिवारी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। स्कूल प्राचार्य डॉ. आशीष चटर्जी ने स्वागत भाषण में बच्चों की प्रतिभा से परिचय कराया। डॉ. चटर्जी ने नन्हे बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इतनी छोटी उम्र में मंच पर आकर आत्मविश्वास से बोलना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है, और यह निश्चित रूप से उनके उज्जवल भविष्य की ओर एक मजबूत कदम है।

डायरेक्टर श्रीमती जूही चटर्जी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती स्नेहा तोमर और सुश्री मनीषा राजौरिया ने पूरे आयोजन को कुशलतापूर्वक संचालित किया। मंच संचालन की जिम्मेदारी श्रीमती मनाली जैसवाल, सुश्री विनम्रता तिवारी और कक्षा 4 की छात्रा गार्गी सिंह ने संभाली।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई, जिसे उपस्थित अतिथियों द्वारा संपन्न किया गया। खास बात यह रही कि अभिभावकों ने भी बच्चों के जोश और उत्साह को दोगुना करने के लिए तालियों की गूंज से उनका भरपूर उत्साहवर्धन किया। निर्णायकों ने प्रतिभागियों की प्रस्तुति की भरपूर सराहना की।

स्कूल प्रशासन ने इस प्रकार की गतिविधियों को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की बात कही। इस सफल आयोजन के लिए स्कूल प्रशासन, शिक्षकगण, अभिभावक और सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई।

No comments:

Post a Comment

समेरिटंस विद्यालयों के परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम   समेरिटंस विद्यालयों के परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश द्वारा ब...

Post Top Ad

Responsive Ads Here