पुलवामा के महान क्रांतिकारी शहीदों को किया नमन - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 14 February 2025

पुलवामा के महान क्रांतिकारी शहीदों को किया नमन


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


पुलवामा के महान क्रांतिकारी शहीदों को किया नमन


नर्मदा पुरम। सी एम राइज विद्यालय शासकीय कृषि उमावि पवार खेड़ा मे सुबह प्रार्थना सभा आयोजित कार्यक्रम अनुसार पुलवामा के शहीदों को शाला परिवार की ओर से श्रद्धा, समर्पण भावना विश्वास और शहीदों को नमन करते हुए सभी सदस्यों स्टाफ विद्यार्थियों ने पुष्प अर्पित किए।

 इस अवसर पर संस्था प्राचार्य प्रभारी संतोष कुमार साहू वरिष्ठ व्याख्याता ने विधार्थियो को बताया है कि आप हम सब इन महान सैनिकों देश भक्तों ओर समर्पित निष्ठावान कर्मठ वीर सेनानियों की बदौलत ही खुले आसमान में सांस ले पा रहे हैं,इनकी अदम्य साहस आत्मबल विश्वास साहस देश सेवा देश भक्ति के कारण ही आज हमारा देश सुरक्षित है, संस्था के वरिष्ठ अध्यापक प्रह्लाद गिरी ने बताया है कि पुलवामा का भौगोलिक क्षेत्र परिवेश और परिस्थितियों का सिंहावलोकन कर वस्तु स्थिति से अवगत कराया और इन महान बलिदानी शहीदों के त्याग बलिदान की शौर्य गाथा से अवगत कराया संस्था की प्रधान पाठिका श्रीमती वंदना तिवारी ने इन महान सैनिकों महान बलिदानी परिवारों के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा है कि इनकी मां जन्म देने वाली सभी मां को बारंबार प्रणाम ऐसे वीर सैनिक सपूतों को जिन्होंने अपनी जान देश सेवा में लगा दी ऐसे सभी परिवार को प्रणाम करती हूं, संस्था के कृषि संकाय प्रभारी राहुल गुर्जर ने बताया है कि इन शहीदों की शहादत को कोई भी भुला नहीं सकता इनके त्याग बलिदान को बारंबार प्रणाम करता हूं, अंत में संतोष कुमार साहू माध्यमिक शिक्षक ने सभी महान क्रांतिकारियों को नमन करते हुए आज के इस आयोजन में उपस्थित हुए सभी सदस्यों विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र प्रसाद नामदेव व्यायाम निर्देशक ने किया।

No comments:

Post a Comment

नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 में व्‍यवस्थित आयोजन हेतु समीक्षा बैठक आयोजित

  नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 में व्‍यवस्थित आयोजन हेतु समीक्षा बैठक आयोजित नर्मदापुरम/ शासन के दिशा निर्देशानुसार नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27...

Post Top Ad

Responsive Ads Here