मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
द चैम्प्स फन स्कूल में साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित
नर्मदा पुरम। द चैम्प्स फन स्कूल में साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित आईजीकेओ ( अंतर्राष्ट्रीय जनरल नॉलेज) ओलंपियाड परीक्षा के विजेताओं को पुरस्कृत करने के लिए पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया। साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन प्रतियोगिताएं आयोजित करने वाला अंतरराष्ट्रीय संगठन है, जो अन्तर्राष्ट्रीय अर्थात भारत और अन्य देशों के स्कूल विद्यार्थियों के लिए विभिन्न ओलंपियाड परीक्षाओं का आयोजन करता है।
इस वर्ष द चैम्प्स फन स्कूल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 गोल्ड मेडल ऑफ एक्सीलेंस, 7 गोल्ड मेडल और 16 सहभागिता प्रमाण पत्र प्राप्त किए। इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के सम्मान में आयोजित इस समारोह में प्राचार्य डॉ. आशीष चटर्जी, डायरेक्टर श्रीमती जूही चटर्जी, कॉर्डिनेटर श्रीमती रीना मालवीय और एडमिन ऑफिसर श्रीमती विनिता जसलानी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उत्कृष्ट तरीके से कार्य करने हेतु विद्यालय की शिक्षिकाओं श्रीमति रीना मालवीय और सुश्री विनम्रता तिवारी को एसओएफ द्वारा प्राप्त प्रदान किए।
एसओएफ प्रभारी सुश्री विनम्रता तिवारी और श्रीमती मनाली जायसवाल ने पूरे आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्राचार्य डॉ. आशीष चटर्जी ने सभी विजेताओं को बधाई दी और उन्हें आगामी वार्षिक परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्रों में ज्ञान, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त की और भविष्य में और अधिक सफलता की कामना की।
इस अवसर पर उपस्थित सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों ने विजेता विद्यार्थियों का करतल ध्वनि से उत्साहवर्धन किया। समारोह का समापन विद्यालय में उल्लासपूर्ण वातावरण के साथ हुआ।

No comments:
Post a Comment