मेले में पहलवानों ने दिखाए दांव पेंच, पहलवान युवराज गवली ने जीता पहला इनाम संत शिरोमणी श्रीरामजी बाबा मेले में प्रतिदिन हो रहे रंगारंग कार्यक्रम - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 20 February 2025

मेले में पहलवानों ने दिखाए दांव पेंच, पहलवान युवराज गवली ने जीता पहला इनाम संत शिरोमणी श्रीरामजी बाबा मेले में प्रतिदिन हो रहे रंगारंग कार्यक्रम


 

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


मेले में पहलवानों ने दिखाए दांव पेंच, पहलवान युवराज गवली ने जीता पहला इनाम 

संत शिरोमणी श्रीरामजी बाबा मेले में प्रतिदिन हो रहे रंगारंग कार्यक्रम 


नर्मदापुरम्। नगरपालिका परिषद नर्मदापुरम द्वारा आयोजित संत शिरोमणी श्रीरामजी बाबा मेले में प्रतिदिन रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव, राजस्व सभापति निर्मला हंस राय के मार्गदर्शन में एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देशन में किया जा रहा है। 

मेला प्रभारी योगेश सोनी ने बताया कि गुरुवार को एसएनजी ग्राउंड में दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें 30 पहलवानों की जोड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रथम देवालपुर के पहलवान युवराज सिंह रहे जिनको नगरपालिका परिषद की ओर से 21 हजार रुपए का इनाम दिया गया। निर्णायक के रूप में श्री नारायण खंडेलवाल, जगदीश पहलवान, राजकुमार, तुलसीराम, बनवारीलाल पहलवान, गौरी यादव, नंदकिशोर यादव आदि थे। 

इस आयोजन में विभाग प्रचारक नरेंद्र यादव, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, भाजपा नेता हंस राय, पार्षदगण, पूर्व पार्षदगण उपस्थित रहे। एसएनजी ग्राउंड पर पहलवानों ने अपने दांव पेंच दिखाकर दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा। व्यवस्था में गौरव वर्मा, योगेश परसाई, अमन मिश्रा, राजेंद्र परसाई लगे हुए थे।  

बुधवार देर रात हुए कार्यक्रम में मेला मंच पर साहिल सोलंकी द्वारा शानदार गीतों की प्रस्तुति दी गई। मेला मंच पर विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव एवं भाजपा नेता हंस राय ने गायक श्री सोलंकी का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। 

मेला मंच पर आगामी कार्यक्रम 

21 फरवरी - वाली ठाकरे, द्वारा देवी जागरण।

22 फरवरी - आर्केस्ट्रा नाईट।

23 फरवरी - अखिल भारतीय कवि सम्मेलन।

24 फरवरी - सदाबहार गीत संध्या।

प्रतियोगिताओं का विवरण 

23 फरवरी को बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता, शासकीय नर्मदा महाविद्यालय नर्मदापुरम।


No comments:

Post a Comment

चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प लेना होगा- सुमन वर्मा समाज को दिया 'स्वच्छ नर्मदा, समृद्ध जीवन' का संदेश

 चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान  हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प ल...

Post Top Ad

Responsive Ads Here