क्षत्रिय मराठा नव निर्माण सेना ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई संगठन के सदस्यों ने जय भवानी, जय शिवाजी के गगनभेदी नारे लगाए सामाजिक बंधुओं ने सेठानी घाट पर खिचड़ी वितरित की - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 19 February 2025

क्षत्रिय मराठा नव निर्माण सेना ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई संगठन के सदस्यों ने जय भवानी, जय शिवाजी के गगनभेदी नारे लगाए सामाजिक बंधुओं ने सेठानी घाट पर खिचड़ी वितरित की


 

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


क्षत्रिय मराठा नव निर्माण सेना ने  छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई 

संगठन के सदस्यों ने जय भवानी, जय शिवाजी के गगनभेदी नारे लगाए 

 सामाजिक बंधुओं ने सेठानी घाट पर खिचड़ी वितरित की 


एके एन न्यूज़ नर्मदापुरम । क्षत्रिय मराठा नव निर्माण सेना के द्वारा बुधवार को सेठानी घाट पर छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती भक्ति भाव के साथ  मनाई गई। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू महेन्द्र यादव एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, झु.झो.प्र के प्रदेश संयोजक डॉ अखिलेश खण्डेलवाल ने छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया, वहीं संगठन के सदस्यों द्वारा जय भवानी, जय शिवाजी, जय मल्हार व हिन्दू वीर कैसा हो वीर शिवाजी जैसा हो नारे लगाए एवं सेठानी घाट पर खिचड़ी वितरित की ।

 संगठन के कमल राव चव्हाण ने बताया कि समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू महेन्द्र यादव ने कहा कि महान देशभक्त शिवाजी महाराज ने देश एक नई दिशा दी थी। कुशल प्रशासक के रूप में उनकी ख्याति पूरी दुनिया में व्यास हैं। हमें उनके आदर्श पर चलना चाहिए। शिवाजी ने मुगलों को हराकर सिंहगढ़ के किले पर अपना परचम लहराया था। महाराज शिवाजी कुशल रणनीतिकार थे। 

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, झु.झो.प्र के प्रदेश संयोजक डॉ अखिलेश खण्डेलवाल ने कहा छत्रपति शिवाजी के जीवनवृत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरता के किस्मे पूरा देश और विश्व जानता है। भारत के कुशल रणनीतिकार के रूप में उन्होंने जो कार्य किए यह बहुत लोकप्रिय हुए। शिवाजी ने अपने राज काज में फारसी की जगह मराठी और संस्कृत को अधिक प्राथमिकता दी थी। उन्होंने कई सालों तक मुगल शासक औरंगजेब से लोहा लिया था। आभार विकास आगोंन ने व्यक्त किया।

इस मौके पर रमेश राव चव्हाण, प्रकाश मराठा, अनसुईया चव्हाण, सुशीला चव्हाण, बसंत शिर्के, कमल राव चव्हाण, विमल चव्हाण, पीयूष आगौन, विजय हरणे, दीपक चव्हाण,विद्या चव्हाण, मुकेश चव्हाण, ज्ञानेश्वर पवार, रोहित बाघमारे, उज्ज्वला चव्हाण, गीता मराठा, रितेश मराठा, पूर्वी सिरके, रोहित नायक, वैभव शिर्के, मानसी, नमन, कांची आदि अनेक सामाजिक लोग एवं नन्हें मुन्ने बच्चे भी शामिल हुए।


No comments:

Post a Comment

भीषण गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, लू से बचाव के लिए जारी की एडवाइजरी

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  भीषण गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, लू से बचाव के लिए जारी की एडवाइजरी एके एन न्यूज नर्मदापुरम। नर्मदापुरम जि...

Post Top Ad

Responsive Ads Here