मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
जय हो समिति द्वारा नर्मदा घाट स्वच्छता अभियान का 247वां सप्ताह सफलतापूर्वक संपन्न
नर्मदापुरम। जय हो समिति के तत्वावधान में चल रहे नर्मदा घाट स्वच्छता अभियान का 247वां सप्ताह रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समिति के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी से इस अभियान को एक नई ऊर्जा मिली। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने विवेकानंद घाट की सफाई कर वहां एकत्रित कचरे को हटाया और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
जय हो समिति के अध्यक्ष अर्पित मालवीय ने कहा हमारी नर्मदा मां की पवित्रता बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। यह अभियान जनभागीदारी से ही सफल हो सकता है, और हमें गर्व है कि निरंतर 247 सप्ताहों से यह स्वच्छता सेवा जारी है। इस मौके पर उपस्थित पर्यावरण प्रेमियों ने प्लास्टिक कचरे के दुष्प्रभावों और जल संरक्षण के महत्व पर भी चर्चा की। समिति ने भविष्य में इस अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।
जय हो समिति आने वाले सप्ताहों में भी इस पवित्र मुहिम को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है और सभी नागरिकों से इसमें भाग लेने की अपील करती है। सफाई करने वालों में समिति के अर्पित मालवीय विशाल बावरिया कौशिक बावरिया सुजीत कैथवास जतिन यादव अंकित सागर अनिल मिश्रा रोहित शर्मा राजा मालवीय सागर पटेल अनुराग वर्मा संजू प्रजापति प्रथम बावरिया सौरभ वर्मा अजय बावरिया पार्थ तोमर हरिओम यादव उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment