वार्ड 29 और 33 में हुआ सड़क का भूमि पूजन नगर के चहुंमुखी विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे: नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 24 March 2025

वार्ड 29 और 33 में हुआ सड़क का भूमि पूजन नगर के चहुंमुखी विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे: नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


वार्ड 29 और 33 में हुआ सड़क का भूमि पूजन 

नगर के चहुंमुखी विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे: नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव


एके एन न्यूज़ नर्मदापुरम्। नगर के चहुंमुखी विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के साथ नगर के सभी वार्डों में विकास कार्य अनवरत गति से किए जा रहे हैं। चाहे नाली निर्माण हो या फिर सड़क निर्माण।

 नागरिक को मूलभूत सुविधाएं देना हमारा का कर्तव्य है। यह बात आज वार्ड 29 और 33 में सड़क निर्माण के भूमि पूजन के दौरान नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने कहीं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों के मार्गदर्शन में लगातार नगर में विकास कार्य किए जा रहे हैं जिसमें चौक चौराहों का चौड़ीकरण, नर्मदा लोक कोरीडोर का निर्माण, राजघाट का उन्नयन कार्य के साथ ही अत्याधुनिक बस स्टेंड का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें आमजन के साथ ही बाहर से आने वाले यात्रियों को सुविधाएं मिलेगी। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की परिकल्पना अनुरूप कार्य कर रहे हैं। 

कार्यक्रम के दौरान उपयंत्री आयुषी रिछारिया ने बताया कि नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा वार्ड 29 में 30 लाख की लागत से तथा वार्ड 33 में दो सड़क एक 6 लाख की लागत से तथा दूसरी 28 लाख की लागत से निकाय मद से निर्माण कार्य भूमि पूजन किया गया है। 

भूमि पूजन कार्यक्रम में वार्ड 29 की पार्षद सुषमा खस्री, वार्ड 33 की पार्षद वंदना चुटीले, पूर्व पार्षद नंदकिशोर यादव, पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष राम नवलानी, भाजपा नेता मनोहर बड़ानी, जिला मीडिया अमित माहाला, रजनी यादव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

अखिल भारतीय कायस्थ समाज का शंखनाद, हर रविवार श्रमदान और सेवा का महासंकल्प चित्रगुप्त घाट सहित अन्य घाटों पर पहुंचकर करते हैं साफ सफाई

एकेएन न्यूज नर्मदा पुरम    अखिल भारतीय कायस्थ समाज का शंखनाद,  हर रविवार श्रमदान और सेवा का महासंकल्प चित्रगुप्त घाट सहित अन्य घाटों पर पहुं...

Post Top Ad

Responsive Ads Here