नपा में तबादले के बाद भी को नहीं किया रिलीव, संभागीय मुख्यालय पर जनचर्चा का विषय बना
नर्मदापुरम। नगर पालिका में चाहे विकास कार्य हो या जनसुविधाओं का विस्तार अथवा कर्मचारियों के बीच काम का बंटवारा, सीएमओ इस निकाय को निजी फर्म की तरह चला रहीं हैं और मनमर्जी से फैसले ले रहीं हैं यह बात संभागीय जिला मुख्यालय पर जनचर्चा का विषय बनी हुई है। एक ताजा मामला देवेंद्र सिंह वाघेल सहायक लेखा अधिकारी का है इनका पिछले दिनों श्योपुर स्थानांतरण हो चुका है लेकिन इसके बाद भी उन्हें रिलीव नहीं किया जा रहा है। तबादले के खिलाफ सहायक लेखा अधिकारी कोर्ट से स्टे ले आए थे, उसकी समय अवधि भी बीत चुकी है लेकिन आलम यह है कि सीएमओ के चहेते होने के कारण उन्हें नपा से कार्यमुक्त नहीं किया जा रहा है।
गौरतलब है कि स्थानांतरण के बावजूद उक्त सहायक लेखा अधिकारी अकाउंट सेक्शन में कार्य कर रहे हैं जो कि नियम के विरुद्ध है। मालूम हो कि जिस कर्मचारी अधिकारी का ट्रांसफर या स्टे ऑर्डर समाप्त हो जाए तो उसे विभागीय कार्य करने नहीं दिया जाता है, लेकिन श्री वाघेल अकाउंट सेक्शन का कार्य कर रहे हैं जो कि नियम के विरुद्ध है । लोगों का कहना है कि इन्हें यहां से अभी तक क्यों रिलीव नहीं किया गया है इसके पीछे क्या कारण है जबकि इन्होंने स्टे लेकर आए थे और उसकी अवधि समाप्त हो चुकी है। जिस अधिकारी या कर्मचारी का स्थानांतरण हो जाता है उसे तत्काल कार्यमुक्त किया जाता है लेकिन नगर पालिका नर्मदापुरम में उक्त अधिकारी को अभी तक क्यों रिलीव नहीं किया गया यह एक बड़ा सवाल है ।
अकाउंट जैसे महत्वपूर्ण विभाग का कार्य कर रहे
लेखाधिकारी श्री वाघेल अधिकारी पटले के खास बताएं जाते है। श्री वाघेल को इसलिए रिलीव नहीं किया जा रहा है या फिर अकाउंट सेक्शन में ऐसी कौन सी बात है जो उन्हें इसी क्षेत्र में विभाग में कार्य करने दिया जा रहा है जबकि अकाउंट विभाग ऐसा महत्वपूर्ण विभाग है जहां पर नियमित और रेगुलर अधिकारी कर्मचारी ही इस क्षेत्र का कार्य देख सकते हैं ।नगर पालिका में श्री वाघेल शासन प्रशासन के खिलाफ स्टे आर्डर ले आए थे, वह भी खत्म हो चुका है लेकिन नगर पालिका अधिकारी उन पर इतनी मेहरबान है कि उन्हें अकाउंट सेक्शन में जैसे विभाग पर कार्य करने के लिए उन्हें बैठाया गया है।
समय पाल से करवाया जा रहा एकाउंट का काम
नर्मदा पुरम नगर पालिका में समय पाल से अकाउंट का काम कराया जा रहा है जबकि समय पाल की वहां पोस्टिंग ही नहीं हो सकती यह नियम के विरुद्ध है। समय पाल का काम रोड का मेंटेनेंस देखने का काम है, अकाउंट जैसे क्षेत्र में समय पाल से कार्य कराया जा रहा है जो कि नियम के विरुद्ध है। इस मामले की शिकायत को जागरूक नागरिक कलेक्टर और कमिश्नर और नगरीय प्रशासन मंत्री से भी करने जा रहे हैं। समय पाल जो कि अकाउंट सेक्शन में अकाउंट का काम देख रहे हैं जबकि नियम के अनुसार इनका काम सड़क निर्माण का काम देख-रेख करने का है और इनसे अकाउंट सेक्शन में काम लिया जा रहा है यह बात भी जनचर्चा का विषय बनी हुई है। सूत्रों की माने तो अब यह देखना है कि अधिकारी इस मामले में क्या करती है।

No comments:
Post a Comment