मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, नर्मदापुरम में जनसामान्य हेतु प्रोजक्ट कोड कम्यूटर प्रशिक्षण होगा प्रारंभ
एके एन न्यूज़ नर्मदा पुरम। कार्यालय आयुक्त, तकनीकी शिक्षा भोपाल के आदेशानुसार शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, नर्मदापुरम में 01 अप्रेल 2025 से जनसामान्य हेतु प्रोजक्ट कोड कम्यूटर प्रशिक्षण प्रारंभ हो रहा है़। जिसमें उपलब्ध कम्प्यूटर संसाधनों तथा इंटरनेट सुविधाओं तक जनसामान्य की पहुंच को सुगम बनाने के लिए, एक ऐसे ही ढांचे को Project 'CODE-Computer On Demand Education' अंतर्गत सक्षम करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसमें तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास संस्थानों के पास उपलब्ध कम्प्यूटर संसाधनों, को कामकाजी घंटों के अतिरिक्त कम्प्यूटर से संबंधित शिक्षा प्राप्त करने/ जनसामान्य के उपयोग के लिए उपलब्ध करवाया जा सकें। इस हेतु तकनीकी शिक्षा के निर्देशानुसार शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, नर्मदापुरम में प्रोजेक्ट कोड (Project Code Computer on Demand) का 01 अप्रेल 2025 से प्रारंभ होना है। इस हेतु जो भी व्यक्ति कम्प्यूटर से सम्बधित ज्ञान अर्जित करना चाहते है, वे महाविद्यालय के कार्यालयीन समय प्रात: 10:30 से 05:00 बजे तक 31/03/25 तक अपना पंजीयन कराकर प्रत्येक सप्ताह के शुक्रवार एवं शनिवार को समय- दोपहर 03:00 से 05 बजे तक संबंधित कम्यूटर विषय में महाविद्यालय के संसाधनो का उपयोग कर सकेगें। पंजीयन एवं प्रोजक्ट कोड कार्यक्रम/ योजना से संबंधित जानकारी के लिए नोडल अधिकारी विभागाध्यक्ष देवेश तिवारी मोबाईल नं. -7999832684 एवं प्राचार्य डॉ. पी.सी.नरवरे मोबाईल नं. -9669665369 से या महाविद्यालय में आकर सम्पर्क कर सकते हैं। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्णत: निशुल्क रहेगा।

No comments:
Post a Comment