मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
भोलेनाथ महादेव मंदिर की प्रथम स्थापना दिवस पर भजन-कीर्तन के साथ भंडारा आयोजित किया गया
हजारों श्रद्धालुओं ने भंडारा की महाप्रसादी को ग्रहण किया, पुण्य लाभ अर्जित किया
नर्मदा पुरम। कृषि उपज को मंडी स्थित योगेश्वर महादेव के मंदिर के प्रथम स्थापना दिवस पर सोमवार को भजन कीर्तन के साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों लोगों ने महाप्रसादी को ग्रहण किया।
मंदिर समिति से जुड़े सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर की प्रथम स्थापना दिवस पर भजन-कीर्तन का विशेष आयोजन किया गया। इस अवसर पर कृषि उपज मंडी समिति के अलावा आसपास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment