लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत समय सीमा में सेवा प्रदान ना किए जाने पर तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों पर अर्थदंड अधिरोपित - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 19 March 2025

लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत समय सीमा में सेवा प्रदान ना किए जाने पर तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों पर अर्थदंड अधिरोपित


  एकेएन न्यूज़ एडिटर इन चीफ


लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत समय सीमा में सेवा प्रदान ना किए जाने पर 

तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों पर अर्थदंड अधिरोपित


नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश लोक सेवा गारंटी अधिनियम 2010 के तहत सेवाएं निर्धारित समय सीमा में प्रदान न करने पर संबंधित अधिकारियों पर अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया है। कलेक्टर सोनिया मीना द्वारा अधिनियम की धारा 7(1) की कंडिका (क) एवं (ख) के तहत यह कार्यवाही की गई है।

नायब तहसीलदार नर्मदापुरम नगर सुश्री सृष्टि डेहरिया पर 2,500 रुपए, तहसीलदार पिपरिया वैभव बैरागी पर 5,000 रुपए, तहसीलदार नर्मदापुरम नगर देवशंकर धुर्वे पर 2,250 रुपए, अतिरिक्त तहसीलदार नर्मदापुरम नगर देवशंकर धुर्वे पर 750 रुपए एवं तहसीलदार इटारसी शक्ति सिंह तोमर पर 1,750 रुपए का अर्थदंड अधिरोपित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी अधिनियम 2010 के तहत अधिसूचित सेवाओं के आवेदनों का निर्धारित समय सीमा में निराकरण किया जाना आवश्यक है। उक्ताशय में समय सीमा के भीतर सेवा प्रदान न किए जाने पर अधिनियम की धारा 5(2) के तहत संबंधित अधिकारियों पर यह कार्यवाही की गई है।


No comments:

Post a Comment

पारिवारिक विवाद को लेकर घर में लगा दी आग, सामान जलकर हुआ राख मजदूरी से चलाते हैं घर, पूरा सामान जला

एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  पारिवारिक विवाद को लेकर घर में लगा दी आग, सामान जलकर हुआ राख   मजदूरी से चलाते हैं घर, पूरा सामान जला    नर्मदा पु...

Post Top Ad

Responsive Ads Here