सोनी मारवाड़ी समाज का होली मिलन समारोह संपन्न
समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान किया, प्रतियोगिता आयोजित कर पुरस्कार वितरित किए गए
महिलाएं एवं पुरुष भारी संख्या में उपस्थित रहे
एके एन न्यूज़ नर्मदा पुरम। रंग पंचमी के पावन अवसर पर सोनी मारवाड़ी समाज का होली मिलन समारोह हिंगलाज देवी मंदिर पर बुधवार को आयोजित किया गया। समाज के वरिष्ठ जनों द्वारा दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस अवसर पर पुरुषो के साथ साथ महिलाएं भी भारी संख्या में उपस्थित रही। इस मौके पर सोनी मारवाड़ी समाज के वृद्ध जनों का सम्मान करते हुए उनके अनुभवों को साझा कर आगामी पीढ़ी के लिए व्यापार किस तरह से करें, इसका मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी प्रीतम सोनी, गोपाल सोनी, राजेंद्र सोनी, रमेश सोनी, किशोर सोनी सहित वरिष्ठ जनों का सम्मान किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित सामाजिक बंधुओं से विस्तार से चर्चा करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम पुरस्कार चीनू सोनी द्वितीय पुरस्कार पत्रकार इंद्र कुमार सोनी तृतीय पुरस्कार अंशु सोनी को मिला। कार्यक्रम का सफ़ल संचालन अंजू सोनी एवं अधिवक्ता विश्वास सोनी ने किया। प्रतियोगिता में पुरस्कार पाने वाले विजेताओं को शुभकामनाएं दी गई।



No comments:
Post a Comment