नकली बीज और नरवाई जलाने पर हो सख्त कार्रवाई : कृषि मंत्री श्री कंषाना* *मंत्रालय में हुई किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग की समीक्षा* - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 16 March 2025

नकली बीज और नरवाई जलाने पर हो सख्त कार्रवाई : कृषि मंत्री श्री कंषाना* *मंत्रालय में हुई किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग की समीक्षा*


 

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


*नकली बीज और नरवाई जलाने पर हो सख्त कार्रवाई : कृषि मंत्री श्री कंषाना*

*मंत्रालय में हुई किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग की समीक्षा*


*नर्मदापुरम। किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंषाना ने कहा है कि नकली बीज विक्रय और किसानों द्वारा गेहूं एवं चने की फसल की नरवाई खेतों में जलाने पर सख्त कार्रवाई की जाये। मंत्री श्री कंषाना ने अधिकारियों को यह निर्देश मंत्रालय में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान दिए।

कृषि मंत्री श्री कंषाना में कहा कि खरीफ 2025-26 के लिए सोयाबीन, कपास और मक्का के बीज की कार्य योजना तैयार कर ली जाए। केंद्रीय योजनाओं के प्रदान किए गए लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित की जाए। प्रदेश में गेहूं के लिए स्थापित किए गए उपार्जन केंद्रों पर किसानों की बैठने एवं पानी की उचित व्यवस्था की जाए।

मंत्री श्री कंषाना ने कहा कि प्रदेश में मिट्टी परीक्षण प्रयोगशालाओं का बेहतर संचालन किया जाए और किसानों के खेतों की मिट्टी का अधिकाधिक परीक्षण सुनिश्चित करें। फसल बीमा योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को जागरूक भी किया जाए। बैठक में इंदौर संभाग के संयुक्त संचालक कृषि और जिलों के उप संचालक कृषि एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

भारत पेंशनर्स समाज ने वैधता अधिनियम के विरोध में सौंपा ज्ञापन

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ    भारत पेंशनर्स समाज ने वैधता अधिनियम के विरोध में सौंपा ज्ञापन   नर्मदा पुरम। अखिल भारतीय राज्य पेंशनर्स संघ नई दिल...

Post Top Ad

Responsive Ads Here