मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
कांग्रेसियों ने ज्ञापन सौंपा
नर्मदा पुरम। मंडला जिले आदिवासी हिरण सिंह बैगा की फर्जी एनकाउंटर कर पुलिस द्वारा निर्मम हत्या की गयी। जिसके विरोध में आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अतुल वाडिवा के नेतृत्व में आदिवासी कांग्रेस, जिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस, नगर कांग्रेस, एनएसयूआइ समस्त कांग्रेस संगठन ने मिलकर आज तहसीलदार डीएस धुर्वे को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपा, और दोषियों पर कार्रवाई कि मांग की, पीड़ित परिवार को 2 करोड़ रुपए और सरकारी नौकरी देने की मांग की। इस अवसर पर प्रमुख रूप में कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवाकांत पांडे इटारसी नगर कांग्रेस कांग्रेस मयूर जायसवाल, प्रदेश महासचिव राजकुमार केलु उपाध्याय, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती संध्या शाह आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अतुल वाडिवा नर्मदापुरम कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी अनोखेलाल राजोरिया, मधुसूदन यादव गोल्डी शशांक बेस, विजेंद्र राजपूत आफरीद खान रोहन जेन सौम्या दुबे, कमलेश उइके, आ.का.नगर अध्यक्ष समीर परते, गुलाम मुस्तफा रब्बानी, फैजान उल हक, सुरेखा शाह, गुड्डू कीर, राहुल उइके आदि कांग्रेस नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment