नगर में स्वच्छ सर्वेक्षण की गतिविधियां जारी कठपुतली ने बताया नगर को कैसे स्वच्छ रखें - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 7 March 2025

नगर में स्वच्छ सर्वेक्षण की गतिविधियां जारी कठपुतली ने बताया नगर को कैसे स्वच्छ रखें


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


नगर में स्वच्छ सर्वेक्षण की गतिविधियां जारी 

कठपुतली ने बताया नगर को कैसे स्वच्छ रखें 


नर्मदापुरम्। नगरपालिका द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण की गतिविधियों का आयोजन नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव के नेतृत्व में एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर किया जा रहा है। जिससे कि हमारा नगर स्वच्छ सर्वेक्षण में नंबर 01 बन सकें। कोठीबाजार स्थित पीपल चौक पर कठपुलियों ने बताया कि कैसे नगर को स्वच्छ रखें।  

स्वच्छता प्रभारी प्रतिमा बेलिया ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर विभिन्न प्रकार की गतिविधियां का आयोजन किया जा रहा है। आमजन को बताया जा रहा है कि गीला कचरा और सूखा कचरा किस तरह अलग अलग रखना है और वाहन आने पर उसमें डालना है। नगर के विभिन्न चौक चौराहों पर कठपुतली के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक किया जा रहा है।


No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here