लोधी समाज के द्वारा वीरांगना रानी अवंति बाई लोधी की पुण्य स्मृति पर श्रद्धांजलि दी - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 20 March 2025

लोधी समाज के द्वारा वीरांगना रानी अवंति बाई लोधी की पुण्य स्मृति पर श्रद्धांजलि दी


 

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


लोधी समाज के द्वारा वीरांगना रानी अवंति बाई लोधी की पुण्य स्मृति पर श्रद्धांजलि दी 


नर्मदापुरम। नगर के मालाखेड़ी में गुरुवार को लोधी समाज  के द्वारा वीरांगना रानी अवंति बाई लोधी की पुण्य स्मृति के अवसर पर मालाखेड़ी में चंद्रशेखर वर्मा के निवास पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं सामाजिक बैठक का आयोजन किया गया । 

इसमें समस्त सामाजिक बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित थे। बैठक का आयोजन हुआ जिसमें समाज के उत्थान के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य,विकास कार्यो पर चर्चा की गई एवं रानी अवंति बाई लोधी की प्रतिमा नगर में किसी भी चोक चौराहे पर स्थापना की मांग की जाएगी। इस अवसर पर अशोक वर्मा, सुरेश वर्मा, चंद्रशेखर वर्मा, राजेन्द्र वर्मा, कन्हैया लाल वर्मा, दौलतराम रामकुमार वर्मा, जमना प्रसाद वर्मा, लोकेश वर्मा आदित्य वर्मा,  सुनील वर्मा ,आशीष वर्मा,अतुल वर्मा सहित अन्य सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here