अनंत तिवारी को मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन का आजीवन सदस्य बनाया गया
एके एन न्यूज़ नर्मदापुरम। नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य अनंत तिवारी को मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन का आजीवन सदस्य बनाया गया है। नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट संघ के मानसेवी सचिव अनुराग मिश्रा ने बताया कि अनंत तिवारी वर्ष 2020 से 2023 तक नर्मदापुरम संभाग के प्रतिनिधि के रूप में एमपीसीए की प्रबंध कार्यकारिणी में कार्य किया था। उनकी कार्य कुशलता एवं प्रशासनिक ज्ञान और क्रिकेट में दिए गए योगदान के आधार पर आजीवन सदस्य बनाया गया है।
श्री तिवारी अंडर 19 और सीनियर डिवीजन नर्मदापुरम संभाग से खेले और नर्मदा कॉलेज की क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व किया एवं नर्मदापुरम क्रिकेट संभाग में सह सचिव के पद पर कार्य किया। श्री तिवारी के आजीवन सदस्य बनाए जाने पर संभाग क्रिकेट संघ के अध्यक्ष कपिल फौजदार अध्यक्ष, रोहित फौजदार चेयरमेन, अनुराग मिश्रा, राजेश चौरे, प्रदीप तोमर, कुलभूषण मिश्रा, योगेश परसाई, राजेश तिवारी, संजय नाफड़े, समीर नायक, कुलभूषण मिश्रा, विवेक अग्रवाल, हेमंत गोस्वामी, जागेंद्र सिंह तोमर, अनिल दिक्षित, दिलीप नामदेव, निर्वेश फौजदार, चेतन राजपूत, सुमित, सुनील आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment