ऑर्डिनेंस फैक्ट्री इटारसी में तेंदुए की मृत्यु की घटना पर वन विभाग की कार्रवाई - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 29 March 2025

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री इटारसी में तेंदुए की मृत्यु की घटना पर वन विभाग की कार्रवाई

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


 ऑर्डिनेंस फैक्ट्री इटारसी में तेंदुए की मृत्यु की घटना पर वन विभाग की कार्रवाई


एके एन न्यूज़ नर्मदापुरम।  वन मण्‍डल अधिकारी ने बताया कि गत दिवस ऑर्डिनेंस फैक्ट्री इटारसी में सुरक्षा अधिकारी द्वारा ऑर्डनेंस फैक्ट्री में मैगजीन क्षेत्र में एक तेंदुए की मृत्यु की सूचना 12:00 बजे दोपहर को दी गई।सूचना प्राप्त होने पर मुख्य वन संरक्षक नर्मदापुरम एवं वनमंडल अधिकारी नर्मदापुरम के दिशा निर्देशन में उपवन मंडल अधिकारी नर्मदापुरम वन परीक्षेत्र अधिकारी इटारसी एव वन अमला तत्काल ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के मैगजीन क्षेत्र घटनास्थल पर पहुंचे।

तत्पशचात अमले द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया गया। एस ओ पी का पालन करते हुए रस्सी से घेरा बनाकर सुरक्षित किया गया। मृत तेंदुआ की उम्र लगभग ढाई से 3 वर्ष पाई गई सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से डाग स्क्वायड लाकर सर्च कराया गया। शाम होने के कारण पुनः 29.03.2025 को डॉग स्क्वाड द्वारा सर्चिंग कराया गया। अपराध के साक्ष्य प्राप्त नहीं हुए।

प्रथम दृष्टया कुछ जगह करंट से जलने के साक्ष्य पाए गए हैं पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने पर मृत्यु की स्थिति स्पष्ट होगी। प्रारंभिक विवेचना जारी है। मृत्यु के कारण पता चलते ही कार्रवाई की जावेगी।

मृत मादा तेंदुए का शव परीक्षण सतपुड़ा टाइगर रिजर्व एवं वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन ट्रस्ट भोपाल एवं स्थानीय पशु चिकित्सा अधिकारी इटारसी की चार सदस्य टीम द्वारा शव  परीक्षण उपरांत  वन चौकी बागदेव में वन मंडल अधिकारी नर्मदा पुरम तहसीलदार इटारसी एवं एस.ओ.पी के सदस्यों की उपस्थिति में दाह संस्कार किया गया।

No comments:

Post a Comment

प्रभारी मंत्री राकेश सिंह का 13 दिसंबर को नर्मदापुरम जिले मैं आगमन होगा प्रभारी मंत्री जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे सम्मिलित

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  प्रभारी मंत्री राकेश सिंह का 13 दिसंबर को नर्मदापुरम जिले मैं आगमन होगा  प्रभारी मंत्री जिले के विभिन्न कार्यक्रमों...

Post Top Ad

Responsive Ads Here