पुलिस ने भाई की हत्या करने वाले हत्यारे आरोपी को 24 घंटो के अंदर किया गिरफ्तार - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 25 April 2025

पुलिस ने भाई की हत्या करने वाले हत्यारे आरोपी को 24 घंटो के अंदर किया गिरफ्तार


मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 
 

पुलिस ने भाई की हत्या करने वाले हत्यारे आरोपी को 24 घंटो के अंदर किया गिरफ्तार


पिपरिया। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है जिसमें 23. अप्रेल को थाना पिपरिया अंतर्गत पुरानी बस्ती गाँधी वार्ड पिपरिया में दो भाईयों की लडाई झगडे की सूचना पर पिपरिया पुलिस घटना स्थल पहुँची जहाँ फरियादी अंजू केवट पति मदनलाल केवट उम्र 45 साल निवासी पुरानी बस्ती गाँधी वार्ड पिपरिया के द्वारा सूचना दी गयी कि आरोपी महेश केवट पिता कन्छेदीलाल केवट उम्र 33 साल निवासी पुरानी बस्ती गाँधी वार्ड पिपरिया ने अपने सगे भाई देवकीनंदन पिता कन्छेदीलाल केवट उम्र 43 साल निवासी पुरानी बस्ती गाँधी वार्ड पिपरिया से लडाई झगडा कर धारदार चाकू से उसकी हत्या कर दी एवं मृतक देवकीनंदन केवट को परिजन सीएचसी पिपरिया ले गये है। सूचना पर थाना पिपरिया में अपराध क्र. 156/2025 धारा 103(1), 296 बीएनएस का आरोपी महेश केवट के विरूध्द पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

घटना की सूचना से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। मामले में पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम गुरकरन सिंह (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मिश्र (रा.पु.से.)  अ पिपरिया मोहित कुमार यादव (रा. पु.से) द्वारा प्रकरण की गंभीरता से लेते हुए विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की पतारसी कर शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना पिपरिया के नेतृत्व में टीम गठित की गयी।

प्रकरण की विवेचना में मृतक देवकीनंदन पिता कन्छेदीलाल केवट उम्र 43 साल निवासी पुरानी बस्ती गाँधी वार्ड पिपरिया की शव पंचनामा कार्यवाही के पश्चात् पोस्टमार्टम कराया गया एवं पोस्टमार्टम कर्ता डा द्वारा मृतक देवकीनंदन पिता कन्छेदीलाल केवट उम्र 43 साल निवासी पुरानी बस्ती गाँधी वार्ड पिपरिया को चाकू से गम्भीर चोट आने से हत्या का मामला होने की पुष्टि की। पुलिस टीम द्वारा आरोपी महेश केवट की लगातार पतारसी कस्बा, पुरानी बस्ती, रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ड के आस पास आदि स्थानों पर की पतारसी के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी महेश केवट को पासा नदी के पास देखा गया है। सूचना पर हमराह स्टाफ के तत्काल कार्यवाही कर आरोपी महेश केवट पिता कन्छेदीलाल केवट उम्र 33 साल निवासी पुरानी बस्ती गाँधी वार्ड पिपरिया को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गयी। जिसने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए घटना में प्रयुक्त लौहे का धारदार चाकू पासा नदी में झाडियों के पास छुपाना बताया। जिसे आरोपी के मेमोरेण्डम पर उक्त स्थान से जप्त कर आरोपी महेश केवट को मौके पर गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

जप्त मशरूका आरोपी से जप्त घटना में प्रयुक्त खून लगा लौहे के धारदार चाकू।नाम मृतक देवकीनंदन पिता कन्छेदीलाल केवट उम्र 43 साल निवासी पुरानी बस्ती गाँधी बार्ड पिपरिया।नाम आरोपी महेश केवट पिता कन्छेदीलाल केवट उम्र 33 साल निवासी पुरानी बस्ती गाँधी वार्ड पिपरिया।

उल्लेखनीय भूमिका :- निरीक्षक गिरीश त्रिपाठी थाना प्रभारी पिपरिया, उनि राजेन्द्र सिंह कुशवाहा, सउनि गणेश राय, आर. 27 अफसर खान, आर. 744 मनोहर दायमा, आर. 455 रोहित यादव, आर. 722 आशीष मेश्राम, आर. 112 हेमंत पटेल, आर. 306 नीतेश दवंडे, आर. 616 अजमेर सिंह, आर. 87 चंद्रप्रकाश साहू


No comments:

Post a Comment

सावन के महीने में शिव मंदिर में समय सारणी चस्पा करने पर कालोनी के लोगों ने किया विरोध कर्मचारियों ने कहा संचालक का आदेश रहवासियों ने कहा प्रशासन और पुलिस से शिकायत करेंगे

   सावन के महीने में शिव मंदिर में समय सारणी चस्पा करने पर कालोनी के लोगों ने किया विरोध   कर्मचारियों ने कहा संचालक का आदेश रहवासियों ने कह...

Post Top Ad

Responsive Ads Here