विहिप का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग 21 एवं 22 जून को सिवनीमालवा में होगा आयोजित। - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 14 June 2025

विहिप का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग 21 एवं 22 जून को सिवनीमालवा में होगा आयोजित।


 

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


विहिप का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग 21 एवं 22 जून को सिवनीमालवा में होगा आयोजित।


सिवनी मालवा/ नर्मदा पुरम। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला नर्मदापुरम का दो दिवसीय जिला अभ्यास वर्ग 21 एवं 22 जून को सिवनी मालवा प्रखंड में श्री राम जानकी मंदिर जयस्तंभ पर आयोजित किया जा रहा है। इसमें संपूर्ण जिला एवं प्रखंड समिति का सम्मिलित होना अनिवार्य किया गया है। वर्ग स्थान पर 21 जून को दोपहर 2 बजे वर्ग प्रारंभ होगा और 22 जून को सायं 4 बजे वर्ग का समापन होगा। 

जिलाध्यक्ष डॉ सुभाष दुबे ने बताया कि पूरे देश में प्रांतीय स्तर पर विश्व हिंदू परिषद,बजरंग दल, मातृशक्ति,दुर्गावाहिनी के प्रशिक्षण वर्ग लग चुके हैं। इसी कड़ी में अब जिले स्तर पर अभ्यास वर्ग लगने की सूचना है। सभी कार्यकर्ता गण समय पर पहुंचकर अपना स्थान सुनिश्चित करें।

जिला मंत्री चेतन सिंह राजपूत ने बताया कि अभ्यास वर्ग में प्रांत संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह एवं प्रांत सह मंत्री जितेंद्र सिंह चौहान के साथ केंद्र तथा प्रांत के पदाधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।


  

No comments:

Post a Comment

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है  नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here