किसान को नहीं मिल पा रहा सम्मान निधि का लाभ, जनसुनवाई और सीएम हेल्पलाइन में कर चुके शिकायत 2 साल से किसान परेशान - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 8 July 2025

किसान को नहीं मिल पा रहा सम्मान निधि का लाभ, जनसुनवाई और सीएम हेल्पलाइन में कर चुके शिकायत 2 साल से किसान परेशान

 






मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


 किसान को नहीं मिल पा रहा सम्मान निधि का लाभ, जनसुनवाई और सीएम हेल्पलाइन में कर चुके शिकायत 

2 साल से किसान परेशान


नर्मदा पुरम। शासन द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री किसान सम्मान योजना का लाभ किसान को नहीं मिलने से वह परेशान हो रहीं हैं। श्रीमति श्यामाबाई वर्मा उम्र 87 वर्ष जाति जाट निवासी ग्राम मोहारी ग्राम पंचायत मोहारी  तहसील डोलरिया की निवासी हैं। किसान को नहीं मिल पा रहा सम्मान निधि का लाभ, जनसुनवाई और सीएम हेल्पलाइन में कर चुके शिकायत 

2 साल से किसान परेशान

उनकी प.ह.नं. 17 में ख. नं. 431/1 रकबा 1.303 एवं खसरा नं. 448/1 रकबा 0.0160 हे. कृषि भूमि है। श्यामाबाई ने 2023-24 में 7 जुलाई को प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजनान्तर्गत पंजीयन कराया था। 2 वर्ष पूर्ण होने पर भी उनको इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसकी शिकायत  राजस्व विभाग के सभी आला अधिकारियों जन सुनवाई में कलेक्टर और सी.एम हेल्पलाइन पर भी की परन्तु अभी तक समस्या का हल नहीं हुआ। श्यामा बाई के हल्के के पटवारी प.ह.नं.17 मयंक राजपूत से सम्पर्क करने का भी कई बार प्रयास किया गया।

 लेकिन पटवारी ने ध्यान नहीं दिया। वे मुख्यालय पर निवास नहीं करते है अपने गृह नगर भोपाल से आना जाना करते है। अतः उनसे दो वर्ष से लगातार सम्पर्क भी नहीं हो पा रहा है।  उन्होंने शीघ्र प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना का लाभ दिलवाने की मांग की है।


No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here