मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में नर तेंदुए की मृत्यु, वन विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही
नर्मदापुरम// गत दिवस सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के सोहागपुर उप ईकाई अंतर्गत उत्तर रानीपुर बीट (कक्ष क्रमांक 221), वन परिक्षेत्र बागड़ा में एक नर तेंदुए की मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई। इस गंभीर घटना की जानकारी मिलते ही एनटीसीए नई दिल्ली एवं मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक, मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अंतर्गत त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल को सुरक्षित किया गया। साथ ही डॉग स्क्वाड की सहायता से घटना स्थल एवं आस-पास के क्षेत्र में गहन छानबीन की गई।
विशेषज्ञों की उपस्थिति में किया गया पोस्टमार्टम:
घटना के पश्चात तीन विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मृत नर तेंदुए का पोस्टमार्टम किया गया था। पोस्टमार्टम के समय डॉ. वन्यप्राणी चिकित्सक, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व गुरुदत्त शर्मा, प्राणी संरक्षण ट्रस्ट (WCT)डॉ. प्रशांत देशमुख, शासकीय पशु चिकित्सक माखननगर डॉ. सिद्धार्थ बाडिवा उपस्थित रहे। पोस्टमार्टम के दौरान तेंदुए के शरीर के सभी अंग सुरक्षित पाए गए।
सहायक संचालक सतपुडा टाइगर रिजर्व ने बताया कि पोस्टमार्टम के पश्चात मध्यप्रदेश शासन, वन विभाग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मृत तेंदुए के शव का विधिपूर्वक भस्मीकरण किया गया। उक्त कार्यवाही क्षेत्र संचालक सतपुड़ा टाइगर रिजर्व श्रीमती राखी नंदा, उप संचालक सतपुड़ा टाइगर रिजर्व श्रीमती ऋषिभा नेताम, सहायक संचालक सोहागपुर उप ईकाई अंकित जामोद, परिक्षेत्र अधिकारी बागड़ा विलास डोगरे, श्रीमती स्वीटी चौहान गारमाटा सोहागपुर, एनटीसीए प्रतिनिधि के स्थान पर सरपंच ग्राम मोहगांव विशाल मालवीय, वन्यप्राणी विशेषज्ञ डॉ. गुरुदत्त शर्मा एवं डॉ. प्रशांत देशमुख सहित अन्य अधिकारियों एवं विशेषज्ञों की उपस्थिति में संपन्न हुई। उक्त घटना के संबंध में वन अपराध प्रकरण क्रमांक 21066/10 दिनांक 16.07.2025 को दर्ज किया गया है तथा जांच की प्रक्रिया नियमानुसार जारी है।
.jpg)
No comments:
Post a Comment