स्वच्छता सेवा पखवाड़ा के तहत कार्यक्रम जारी* नपा कर्मियों सहित स्वच्छता दूतों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया *जिला अस्पताल के सहयोग से आयोजित किया गया शिविर - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 23 September 2025

स्वच्छता सेवा पखवाड़ा के तहत कार्यक्रम जारी* नपा कर्मियों सहित स्वच्छता दूतों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया *जिला अस्पताल के सहयोग से आयोजित किया गया शिविर


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


*स्वच्छता सेवा पखवाड़ा के तहत कार्यक्रम जारी*

 नपा कर्मियों सहित स्वच्छता दूतों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया 

*जिला अस्पताल के सहयोग से आयोजित किया गया शिविर*



नर्मदापुरम्। नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव के नेतृत्व में एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देशन में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक जारी स्वच्छता सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत नगरपालिका द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मंगलवार को स्वच्छता सेवा पखवाड़ा के तहत जिला अस्पताल के सहयोग से नगरपालिका कार्यालय में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें नगरपालिका के अधिकारी कर्मचारी और स्वच्छता दूतों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें परार्मश दिया गया। 

कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी ने बताया कि मंगलवार को जिला अस्पताल के चिकित्सकों के सहयोग से नगरपालिका में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें नपा के समस्त अधिकारी कर्मचारी और स्वच्छता दूतों का स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क दवा का वितरण किया गया। इस दौरान नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा नपा के सभी अधिकारी कर्मचारी और स्वच्छतादूतों से स्वास्थ्य शिविर का लाभ लेने की अपील की गई। शिविर में सहायक लेखा अधिकारी देवेंद्र बघेल, सभी इंजीनियर्स, स्वच्छता निरीक्षक अनुराग तिवारी सहित नपा कर्मी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here