त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच जारी - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 12 October 2025

त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच जारी

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 



 त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच जारी


एकेएन न्यूज नर्मदापुरम// आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देशानुसार संयुक्त जांच दल द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता की जांच का अभियान सतत रूप से जारी है।

रविवार को गठित संयुक्त दल में तहसीलदार श्रीमती सरिता मालवीय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी जितेंद्र सिंह राणा एवं कमलेश दियाबार, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी अमित साहू सहित संबंधित अधिकारी शामिल रहे। दल द्वारा नर्मदापुरम के विभिन्न मिष्ठान निर्माण स्थलों एवं भोजनालयों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान सुंदरम बेकरी एवं न्यू राजस्थान मिष्ठान भंडार (रेलवे स्टेशन रोड) का परीक्षण किया गया, जिसमें न्यू राजस्थान मिष्ठान भंडार से मलाई बर्फी एवं मावा कतली के नमूने संग्रहित किए गए। इसी प्रकार राजस्थान भंडार, इंदिरा चौक से केसर कतली का नमूना लिया गया।

No comments:

Post a Comment

देवी सती के अग्निकुंड में कूदने की कथा सुनकर श्रोता हुए भाव विह्वल भगवती पार्वती के जन्म की कथा सुनकर मगन हुए श्रद्धालु, जमकर हुई पुष्प वर्षा कल शिव पार्वती के विवाह की कथा में निकलेगी शिव बारात

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  देवी सती के अग्निकुंड में कूदने की कथा सुनकर श्रोता हुए भाव विह्वल भगवती पार्वती के जन्म की कथा सुनकर मगन हुए श्रद्ध...

Post Top Ad

Responsive Ads Here