गांधी प्रतिमा पर नपाध्यक्ष नीतू यादव ने किया माल्यार्पण गाँधी जयंती पर हुए अनेक आयोजन - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 2 October 2025

गांधी प्रतिमा पर नपाध्यक्ष नीतू यादव ने किया माल्यार्पण गाँधी जयंती पर हुए अनेक आयोजन


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 



गांधी प्रतिमा पर नपाध्यक्ष नीतू यादव ने किया माल्यार्पण

गाँधी जयंती पर हुए अनेक आयोजन 


नर्मदापुरम्। 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जी की जयंती पर नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा गांधी पार्क पहुंचकर माल्यार्पण किया तथा भारत की आजादी में दिए गए उनके योगदान को उपस्थित लोगों को बताया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, भाजपा नेता हंस राय, रामू चौहान आदि उपस्थित रहे। 

  इस अवसर पर नपाध्यक्ष श्रीमती यादव ने कहा कि गांधी जयंती हर साल 2 अक्टूबर को देशभर में बड़े आदर और सम्मान के साथ मनाई जाती है। महात्मा गांधी, जिन्हें 'बापू' के नाम से भी जाना जाता है, भारत के स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नेता थे।गाँधी जी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को पोरबंदर, गुजरात में हुआ था। गांधीजी ने अहिंसा और सत्याग्रह के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी और ब्रिटिश शासन के खिलाफ संघर्ष को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया। गांधीजी का जीवन सादगी, आत्मबलिदान, और सामाजिक न्याय के मूल्यों से प्रेरित था। उन्होंने सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों को अपनाया और इन्हीं के माध्यम से लोगों को एकजुट कर ब्रिटिश साम्राज्य को चुनौती दी। उनके नेतृत्व में भारत ने 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्रता प्राप्त की।

No comments:

Post a Comment

समेरिटन्स स्कूल में हैंडबाल समर कैंप आरम्भ

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  समेरिटन्स स्कूल में हैंडबाल समर कैंप आरम्भ नर्मदापुरम। प्रतिवर्ष अनुसार  इस वर्ष भी खेल और युवा कल्याण विभाग और जिल...

Post Top Ad

Responsive Ads Here