एके एन न्यूज एडिटर इन चीफ
सेवा भारती भोजपुर जिला की मासिक बैठक संपन्न
आगामी सेवा कार्यक्रमों पर हुई विस्तृत चर्चा
मंडीदीप। सेवा भारती भोजपुर जिला की मासिक बैठक का आयोजन शनिवार, 11 अक्टूबर को सांय 4 बजे गोल्ड पार्क कंपनी, मंडीदीप में संपन्न हुआ। बैठक में जिला समिति, नगर समिति, महिला मंडल एवं नगर के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक का संचालन युवाम सेवा भारती के मध्य भारत प्रांत संयोजक एवं जिला सचिव संकल्प दीक्षित द्वारा किया गया। इस अवसर पर भोपाल विभाग सचिव एवं जिला भोजपुर पालक प्रधुमन गुप्ता उपस्थित रहे। जिन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया और आगामी सेवा गतिविधियों की रूपरेखा प्रस्तुत की।
बैठक में निम्न प्रमुख विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई —कन्या पूजन कार्यक्रम की समीक्षापूर्व में संपन्न हुए कन्या पूजन कार्यक्रम का मूल्यांकन किया गया एवं भविष्य में इसे और प्रभावी बनाने हेतु समिति द्वारा सुझाव दिए गए।भजन मंडल कार्यक्रम एवं सामग्री वितरण पर चर्चाजिलेभर में सक्रिय भजन मंडलियों के प्रशिक्षण एवं सामग्री वितरण कार्यक्रम का निर्णय लिया गया। इसके लिए दिन, समय और स्थान तय किए गए।
दीपावली पूजन एवं प्रसादी वितरण कार्यक्रम की रूपरेखासेवा भारती द्वारा दीपावली के अवसर पर सेवा बस्तियों में मिठाई एवं आतिशबाजी वितरण, 1100 दीपकों से दीप प्रज्ज्वलन और भगवान श्रीराम की आरती का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। यह कार्यक्रम 17 अक्टूबर, शाम 4 बजे से वर्तमान संचालित केंद्रों पर आयोजित होगा।नए कार्यकर्ताओं को दायित्व वितरण एवं नए केंद्रों पर चर्चा
बैठक में नए कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे गए तथा नए सेवा केंद्र प्रारंभ करने के प्रस्तावों पर विचार किया गया।पालक का मार्गदर्शन बैठक में भोपाल विभाग के सचिव एवं जिला भोजपुर के पालक प्रद्युम्न गुप्ता उपस्थित रहे। उन्होंने सेवा भारती के विविध प्रकल्पों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कार्य में और गति लाने हेतु प्रेरणा दी।बैठक में सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने आगामी सेवा कार्यक्रमों में पूर्ण समर्पण के साथ सहभागिता का संकल्प लिया।
बैठक में उपस्थित रहे, सेवा भारती भोपाल विभाग के सचिव एवं जिला भोजपुर के पालक प्रधुमन गुप्ता, जिला भोजपुर के जिलाध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव जिला भोजपुर के उपाध्यक्ष श्अभय तोमर, उपाध्यक्ष दिनेश नगर, जिले की उपाध्यक्ष एवं महिला संयोजिका पूर्णिमा जैन, युवाम सेवा भारती के प्रान्त संयोजक एवं जिला सचिव संकल्प दीक्षित, जिला कोषाध्यक्ष एवं नगर सचिव कपिल पाठक, नगर महिला संजोजिका श्रीमती वर्षा श्रीवास्तवबैठक में नगर हिरनियां की नगर संयोजिका श्रीमती सुधा बुधोलिया को दायित्व दिया गया, जिला मिडिया का संयुक्त दायित्व कृष्णा पंडित को सौंपा गया।, वैभवश्री हेतु सुमित्रा दीदी, संगीता दीदी, दुर्गा चौहान दीदी, रानी दीदी, सुनीता चौकसे दीदी एवं जिले से अन्य महिला मंडल उपस्थित हु।


No comments:
Post a Comment