मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
नपाध्यक्ष और सीएमओ के निर्देश पर वार्ड वार हो रहा है कचरे का पृथकीकृत करण
नर्मदापुरम्। नगरपालिका की टीम द्वारा स्वच्छ भारत अभियान एवं स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 अभियान के तहत वार्डवार नागरिकों को कचरे का पृथकीकरण करना बताया जा रहा है। जिसमें गीला कचरा, सूखा कचरा और हानिकारक कचरे को अलग अलग रखना। वाहन आने पर उसी में कचरे को डालने की समझाइश दी जा रही है।
कार्य प्रभारी दीक्षा तिवारी ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर वार्ड वार नागरिकों को समझाइश दी जा रही है। कचरे का रियूज, रिसाइकिल एवं रिड्यूज करना और डस्टबिन के बारे में भी बताया गया। इस अभियान में स्वच्छता निरीक्षक अनुराग तिवारी सहित नपा की टीम शामिल थी।
नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने नगर के नागरिकों से आग्रह किया है कि वे किसी भी प्रकार का कचरा सड़क, नाली या खुले प्लाट में न फैंकें। इससे गंदगी के साथ ही मच्छर और अन्य जीव जंतु उत्पन्न होते हैं। जिससे बीमारी फैलने की आशंका रहती है। सभी नागरिकों से आग्रह है कि कचरा वाहन आने पर कचरा उसी में डालें तथा अपने आसपास के लोगों को भी समझाइश दें।

No comments:
Post a Comment