होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस समारोह का किया गया आयोजन होमगार्ड जवानों के परिवार के मेधावी छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र से किया सम्मानित समारोह में विभिन्‍न खेलकूद प्रतियोगिताएं हुई आयोजित - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 6 December 2025

होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस समारोह का किया गया आयोजन होमगार्ड जवानों के परिवार के मेधावी छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र से किया सम्मानित समारोह में विभिन्‍न खेलकूद प्रतियोगिताएं हुई आयोजित


मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस समारोह का किया गया आयोजन

होमगार्ड जवानों के परिवार के मेधावी छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र से किया सम्मानित

समारोह में विभिन्‍न खेलकूद प्रतियोगिताएं हुई आयोजित


नर्मदापुरम/ होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस समारोह 06 दिसम्बर 2025 को होमगार्ड लाइन नर्मदापुरम में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमति माया नारोलिया राज्यसभा सांसद, विशिष्ट अतिथि श्रीमति नीतू महेन्द्र यादव अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद एवं सेवानिवृत्त डिस्ट्रिक्ट कमांडेन्ट महेश हनोतिया रहे।

सर्वप्रथम मुख्य अतिथि द्वारा परेड की सलामी, परेड कमांडर श्रीमति अमृता दीक्षित प्लाटून कमांडर द्वारा दी गई। डायरेक्टर जनरल होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा मध्यप्रदेश के संदेश का वाचन किया गया एवं मुख्य अतिथि द्वारा गृहमंत्री भारत सरकार के संदेश का वाचन एवं अपने उदबोधन में बाढ आपदा राहत एवं बचाव ड्युटी, चुनाव ड्युटी, कानून व्यवस्था, नागद्वारी मेला, धार्मिक त्यौहार जैसी महत्वपूर्ण ड्युटी करने के फलस्वरूप होमगार्ड जवानों की सराहना की गई।

इस असवर पर होमगार्ड विभाग के जवानों के परिवार के मेधावी छात्र एवं छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं बैंक से सम्मानित किया गया। वर्ष के दौरान बाढ आपदा राहत एवं बचाव कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले होमगार्ड / एसडीईआरएफ एवं सिविल डिफेस के वालिन्टियरों को प्रशस्ति पत्र से पुरुस्कृत किया गया। एसडीईआरएफ द्वारा लगाई गई बाढ आपदा उपकरणों एवं एयर लिफ्टिंग बैग आदि की प्रदर्शनी का अवलोकन मुख्य अतिथि द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के पश्चात होमगार्ड / एसडीईआरएफ एवं सिविल डिफेस के सदस्यों द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता के अन्तर्गत मटकी फोड प्रतियोगिता, रस्साकसी प्रतियोगिता एवं कुर्सी दौड का आयोजन किया गया एवं छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कायर्कम के तहत एकल एवं समूह डांस की मनमोहक प्रस्तुति पेश की गई।

कार्यकम में सेवानिवृत्त निवृत्त डिस्ट्रिक्ट कमांडेन्ट, अधिकारी / कर्मचारी, गणमान्य नागरिक, पार्षद, पत्रकार बंधुओं, एनसीसी की बालिकाएँ, सिविल डिफेस के वालिन्टियर एवं होमगार्ड विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं होमगार्ड के जवान एवं परिवार के सदस्य उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन श्रीमति आरती शर्म द्वारा किया गया। आभार ओमप्रकाश रघुवंशी ए.एस.आई.एम होमगार्ड नर्मदापुरम द्वारा किया गया।

No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here