पचमढ़ी में चारों तरफ बिखर रहा मनोरंजन का भरपूर रंग संगीत, नृत्य, जादू और हास्य से गूंज उठा मेला परिसर - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 28 December 2025

पचमढ़ी में चारों तरफ बिखर रहा मनोरंजन का भरपूर रंग संगीत, नृत्य, जादू और हास्य से गूंज उठा मेला परिसर


मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 

 

पचमढ़ी में चारों तरफ बिखर रहा मनोरंजन का भरपूर रंग

संगीत, नृत्य, जादू और हास्य से गूंज उठा मेला परिसर


नर्मदापुरम// पचमढ़ी महोत्सव के अंतर्गत आयोजित मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को खूब लुभाया। बड़ी संख्या में उपस्थित दर्शकों ने रंगारंग प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद लिया और संगीत की धुनों पर जमकर थिरके। पूरा मेला परिसर उत्साह और उमंग से सराबोर नजर आया।

मेले में मैजिक शो आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत मैजिक शो ने सभी को स्तब्ध कर दिया। मेले में आए मैजिशियन एवं माइंड रीडर द्वारा दिखाई गई विभिन्न जादुई कलाओं ने दर्शकों को अवाक कर दिया और तालियों की गूंज से पूरा परिसर गूंज उठा।

हास्य कलाकार ने अपने चुटकुलों और विंग्य से मेले में समां बांध दिया। स्टैंडअप कॉमेडियन राजा रेंचो ने अपने चुटीले संवादों और हास्यपूर्ण प्रस्तुति से दर्शकों को खूब गुदगुदाया। उनकी प्रस्तुति के दौरान हंसी के ठहाकों से पूरा मेला क्षेत्र गूंज उठा।

शास्त्रीय व बॉलीवुड नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। सभी ने प्रस्तुतियों को खूब सराहा।  शास्त्रीय नृत्यांगना सुश्री ऋतंभरा कुशवाहा की भावपूर्ण प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके साथ ही आकर्षक बॉलीवुड नृत्य प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। इसी प्रकार गायक कलाकार जतिन श्रॉफ एवं लक्ष्मी सिंह की मधुर गायकी पर दर्शक झूमते नजर आए। वहीं मुंबई से आए प्रसिद्ध गायक अतुल पंडित की दमदार प्रस्तुति ने कार्यक्रम की भव्यता को दोगुना कर दिया।


No comments:

Post a Comment

सड़क हादसों में घायलों की करें त्वरित मदद: कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना दुर्घटना के बाद गोल्डन आवर के पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाने पर होंगे पुरस्कृत कहलाएंगे राहवीर

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सड़क हादसों में घायलों की करें त्वरित मदद: कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना दुर्घटना के बाद गोल्डन आवर के पीड़ितों को अस्...

Post Top Ad

Responsive Ads Here