रिवर व्यू कॉलोनी में रिटायर्ड शिक्षिका के आशियाने पर चोरों ने किया हाथ साफ
निर्माणाधीन मकान में सेंध लगाकर बिजली फिटिंग के कीमती तारों और अन्य साजो-सामान हुआ चोरी
नर्मदापुरम। शहर की पॉश मानी जाने वालीनिर्माणाधीन मकान में सेंध लगाकर बिजली फिटिंग के कीमती तारों और अन्य साजो-सामान पर हाथ साफ कर दिया। संभा रिवर व्यू कॉलोनी अब चोरों की सुरक्षित शरणगाह बनती जा रही है। ताज़ा मामला एक सेवानिवृत्त शिक्षिका, छाया रबूदा का है, जो जीवन भर की जमा पूँजी से अपने सपनों का घर बनवा रही थीं। लेकिन बेखौफ बदमाशों ने उनके निर्माणाधीन मकान में सेंध लगाकर बिजली फिटिंग के कीमती तारों और अन्य साजो-सामान पर हाथ साफ कर दिया। संभागीय मुख्यालय पर यह बात जनचर्चा का विषय बनी हुई है।
पसीने की कमाई पर लुटेरों की नज़र
सूत्रों की बात माने तो चोरों ने विशेष रूप से उच्च गुणवत्ता वाले बिजली के तारों को निशाना बनाया, जिनकी बाजार में कीमत एक लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही है। चोरों का गिरोह इन तारों को काटकर उनके भीतर से कीमती धातु (कॉपर) निकालता है और उसे औने-पौने दामों पर बेच देता है। शिक्षिका के लिए यह केवल आर्थिक नुकसान नहीं, बल्कि एक मानसिक आघात भी पहुंचा है।
सीसीटीवी की निगरानी में 'खुली चुनौती'
हैरानी इस बात की है कि कॉलोनी के चप्पे-चप्पे पर CCTV कैमरे लगे होने के बावजूद अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। गौरतलब है कि पूर्व में मकान में भी इसी तरह तार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। कुछ समय पहले एक पुलिसकर्मी के आवास को भी निशाना बनाया गया था, जिससे सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई है।
दहशत में रहवासी, जांच पर मौन
कॉलोनी के गलियारों में चर्चा है कि ये शातिर अपराधी आसपास के इलाकों से ही ताल्लुक रखते हैं और रेकी करने के बाद वारदात को अंजाम देते हैं। हालांकि, शिक्षिका ने अभी तक थाने की चौखट नहीं खटखटाई है, लेकिन मौखिक रूप से पड़ोसियों को अपनी पीड़ा बताई है। पुलिस की सुस्ती और पुरानी चोरियों का खुलासा न होना अब रहवासियों के सब्र का बांध तोड़ रहा है।

No comments:
Post a Comment