पचमढ़ी महादेव मेले की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सीईओ जिला पंचायत ने श्रद्धालुओं के लिए अच्छी व्यवस्थाओं हेतु दिए निर्देश - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 30 December 2025

पचमढ़ी महादेव मेले की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सीईओ जिला पंचायत ने श्रद्धालुओं के लिए अच्छी व्यवस्थाओं हेतु दिए निर्देश

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 

 

पचमढ़ी महादेव मेले की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

सीईओ जिला पंचायत ने श्रद्धालुओं के लिए अच्छी व्यवस्थाओं हेतु दिए निर्देश


नर्मदापुरम/ महादेव की पवित्र नगरी पचमढ़ी में शिवरात्रि मेला 15  फरवरी  से आयोजित होने जा रहा है। मेले में महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों से लाखों श्रद्धालु चौरागढ़ महादेव एवं जटाशंकर के दर्शन हेतु पहुंचेंगे। श्रद्धालु नांदिया जंक्शन होते हुए चौरागढ़ पहुंचते हैं। 

मेले की तैयारियों एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिला पंचायत के मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी हिमांशु जैन, अनुविभागीय अधिकारी आकिप खान एवं अन्य मेले संबंधित अधिकारियों ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। जिला सीईओ द्वारा श्रद्धालुओं के आवगमन को सुचारू बनाए रखने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। 

मेला क्षेत्र में पानी की सप्लाई, सफाई और ब्लीचिंग के छिड़काव के लिए संबंधित अधिकारियों को सीईओ हिमांशु जैन द्वारा निर्देशित किया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि मेले में दुकानदारों को ईको फ्रेंडली बांस के डस्टबिन का इस्तेमाल करने हेतु प्रेरित किया जाए, ताकि पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सके।

No comments:

Post a Comment

भीषण गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, लू से बचाव के लिए जारी की एडवाइजरी

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  भीषण गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, लू से बचाव के लिए जारी की एडवाइजरी एके एन न्यूज नर्मदापुरम। नर्मदापुरम जि...

Post Top Ad

Responsive Ads Here