फैशन डिजाइनिंग में करियर के अच्छे अवसर : मोहित समेरिटंस विद्यालय में कार्यशाला - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 27 December 2025

फैशन डिजाइनिंग में करियर के अच्छे अवसर : मोहित समेरिटंस विद्यालय में कार्यशाला


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


फैशन डिजाइनिंग में करियर के अच्छे अवसर : मोहित

समेरिटंस विद्यालय में कार्यशाला


नर्मदापुरम। समेरिटंस विद्यालय में चल रहे कौशल विकास कार्यक्रम के तहत फैशन डिजाइनिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें इंदौर के डिज़ाइन शिक्षण संस्थान कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ़ डिज़ाइन से जुड़े मोहित यादव ने छात्रों का मार्गदर्शन किया।

उन्होंने फ़ैशन डिज़ाइन, इंटीरियर डिज़ाइन, गेम डिज़ाइन, एनीमेशन और ग्राफ़िक डिज़ाइन जैसे क्षेत्रों का परिचय देते हुए बताया कि इन उद्योगों में किस प्रकार के अवसर मौजूद हैं और छात्र किस तरह अपने भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने इन क्षेत्रों की कार्यप्रणाली, आवश्यक कौशल और उभरते हुए करियर विकल्पों पर विस्तार से चर्चा की।

कार्यशाला के दौरान छात्रों की रचनात्मकता को समझने और विकसित करने के लिए कई गतिविधियाँ कराई गईं। छात्रों को अख़बार से बिना किसी अतिरिक्त सामग्री के ऐसा पुल (ब्रिज) बनाने का कार्य दिया गया, जो मोबाइल फोन का भार सह सके। इसके बाद छात्रों को किसी काल्पनिक कंपनी का लोगो तैयार कर उसे रंगों के माध्यम से आकर्षक रूप देने का अभ्यास कराया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से छात्रों ने क्रिएटिविटी, इनोवेशन और डिज़ाइन सोच के पहलुओं को समझा।इस अवसर पर विशेषज्ञ फैकल्टी यश और मयंक भी मौजूद रहे और उन्होंने छात्रों का मार्गदर्शन किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को संस्थान के निदेशक मोहित यादव द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यशाला को छात्रों ने बेहद रोचक और उपयोगी बताया तथा डिज़ाइन क्षेत्र में नए अवसरों के प्रति उत्साह जाहिर किया।


No comments:

Post a Comment

श्रीमती दुर्गा देवी शर्मा स्कूल का उत्कृष्ट परिणाम: जैनब 95% और यातिका 91% से सफल

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  श्रीमती दुर्गा देवी शर्मा स्कूल का उत्कृष्ट परिणाम:  जैनब 95% और यातिका 91% से सफल नर्मदा पुरम। श्रीमती दुर्गा देवी...

Post Top Ad

Responsive Ads Here