समेरिटंस में मोती उत्पादन की कार्यशाला
नर्मदापुरम। समेरिटंस विद्यालय सांदीपनी परिसर में चल रहे कौशल विकास कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को बच्चों को मोती उत्पादन की जानकारी जिले के मोती उत्पादक अमित बामोरिया ने दी। उन्होंने बताया कि आप मोती की खेती अपने घर में, छत पर या बालकनी में भी कर सकते हैं। इसके माध्यम से आप आराम से 10 से 15 हजार रुपए तक कमा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि इसको करने के लिए आपको अधिक स्थान की आवश्यकता भी नहीं है और अधिक लगत भी नहीं आती। आप अपने घर के एक्वेरियम में भी मोती का उत्पादन कर सकते हैं। उन्होंने बच्चों को मोती की खेती के लिए अनिवार्य आवश्यकताओं और सावधानी के बारे में भी जानकारी थी। उन्होंने यह भी बताया कि इसके साथ ही आप पानी की सतह पर खेती और स्टीविया की खेती करके भी अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं। इसके पूर्व विद्यालय आगमन पर उनका स्वागत किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि यदि आप इसका व्यावसायिक उत्पादन करना चाहते हैं तो आपको प्रशिक्षण लेना चाहिए।

No comments:
Post a Comment