ग्वालटोली के अटल चौक पर हुआ जयंती समारोह नपाध्यक्ष ने वार्डवासियों संग किया पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 25 December 2025

ग्वालटोली के अटल चौक पर हुआ जयंती समारोह नपाध्यक्ष ने वार्डवासियों संग किया पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण


मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


ग्वालटोली के अटल चौक पर हुआ जयंती समारोह 

नपाध्यक्ष ने वार्डवासियों संग किया पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण 


नर्मदापुरम्। भाजपा के केंद्र एवं प्रदेश संगठन के निर्देश पर नगर में आज विभिन्न स्थानों पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की 100वीं जयंती  मनाई गई। वार्ड क्रमांक 29 ग्वालटोली में स्थित अटल चौक पर नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव, पार्षद एवं वार्डवासियों द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. वाजपेई जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेईजी की जयंती पर वार्ड क्रमांक 29 में नवीन सड़क का कार्य प्रारंभ कराया।  

 कार्यक्रम संबोधित करते हुए नपाध्यक्ष श्रीमती यादव द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेई द्वारा देशहित में किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। श्रीमती यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी जी राजनीति के क्षेत्र में 4 दशकों तक सक्रिय रहे। वे लोकसभा में 9 बार और राज्यसभा में 2 बार चुने गए और एक कीर्तिमान स्थापित किया। 1980 में गठित भाजपा के संस्थापक अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने 13 अक्टूबर 1999 को लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की नई गठबंधन सरकार के प्रमुख के रूप में भारत के प्रधानमंत्री का पद ग्रहण किया था। 

नपाध्यक्ष श्रीमती यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के प्रमुख कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेई द्वारा भारत को परमाणु शक्ति संपन्न बनाया गया। पोखरण में परमाणु परीक्षण कर पूरे विश्व को बता दिया था कि भारत किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। उनके द्वारा स्वर्णिम चतुर्भुज और प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना जैसी बुनियादी ढांचा परियोजनाएं, सर्व शिक्षा अभियान की शुरूआत, किसान क्रेडिट कार्ड योजना और दूरसंचार क्रांति को बढ़ावा दिया गया। साथ ही उन्होंने हिंदी को संयुक्त राष्ट्र में प्रतिष्ठित स्थान दिलाया। भारत उनका हमेशा ऋणी रहेगा। 

जयंती समारोह में विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, मंडल अध्यक्ष रूपेश राजपूत, गोविंद राय, पार्षद सुषमा खत्री, विमला चुटीले, नरेंद्र पटेल, बूथ प्रभारी राजू मालवीय, पूर्व पार्षद अजय रतनानी, अमित खत्री, सुचित्रा यादव सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

ग्वालटोली के अटल चौक पर हुआ जयंती समारोह नपाध्यक्ष ने वार्डवासियों संग किया पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  ग्वालटोली के अटल चौक पर हुआ जयंती समारोह  नपाध्यक्ष ने वार्डवासियों संग किया पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजप...

Post Top Ad

Responsive Ads Here