रेलवे स्टेशन पर लहराया 100 फिट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भाजपा कार्यकर्त्ता ने स्टेशन मास्टर को तिरंगा लगाने सौंपा था मांगपत्र - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 19 January 2026

रेलवे स्टेशन पर लहराया 100 फिट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भाजपा कार्यकर्त्ता ने स्टेशन मास्टर को तिरंगा लगाने सौंपा था मांगपत्र


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


 रेलवे स्टेशन पर लहराया 100 फिट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा 

 भाजपा कार्यकर्त्ता ने स्टेशन मास्टर को तिरंगा लगाने सौंपा था मांगपत्र 


नर्मदापुरम। अमृत भारत रेलवे स्टेशन पर 100 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा सोमवार दोपहर में पुनः रेलवे की टेक्निकल टीम ने लहरा दिया। ज्ञात रहे कि पिछले पांच माह पूर्व स्थानीय रेलवे प्रबंधन ने टेक्निकल ईशु बताकर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को उतार लिया था और तभी से रेलवे स्टेशन के बाहर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा नहीं लहरा पाया था। पिछले दिनों भाजपा कार्यकर्त्ता मनीष परदेशी ने रेल मंत्री को एक्स एवं स्टेशन मास्टर को पत्र के माध्यम से यह विषय अवगत कराया था। भाजपा कार्यकर्त्ता  ने जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे स्टेशन पर लगा 100 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज स्थानीय रेलवे प्रबंधन की लापरवाही से नहीं लग पा रहा था इसलिए पिछले दिनों मैंने स्टेशन मास्टर को जल्द तिरंगा लगवाने के लिए पत्र सौपा था।  मैंने पत्र में लिखा था कि 100 फीट ऊंचा पोल शोपीस बना हुआ खड़ा है जोकि रेलवे स्टेशन की खूबसूरती ख़राब कर रहा है। साथ ही पत्र में यह भी आग्रह किया था कि  राष्ट्रीय त्यौहार गणतंत्र दिवस के पूर्व शान से राष्ट्रीय ध्वज लगा दिया जाए नहीं तो मेरे द्वारा गणतंत्र दिवस स्थानीय नागरिकों के साथ उसी स्थान पर वैकल्पिक राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। सोमवार को स्टेशन मास्टर ने श्री परदेशी को सूचना दी गई की दोपहर बाद रेलवे स्टेशन पर 100 फीट ऊंचा तिरंगा लहराया जाएगा। रेलवे प्रबंधन द्वारा मनीष परदेशी की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाया गया। रेलवे स्टेशन पर तिरंगा लगने पर परदेशी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और डीआरएम भोपाल व स्टेशन मास्टर का धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

जिला अधिवक्ता संघ ने सभागार में श्रद्धांजलि सभा की आयोजित

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ तरुण   जिला अधिवक्ता संघ ने सभागार में श्रद्धांजलि सभा की आयोजित  नर्मदापुरम।  जिला अधिवक्ता संघ सभागार में दोपहर को ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here