नर्मदा मे मिल रहे गंदे नाले को बंद कराने कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 19 January 2026

नर्मदा मे मिल रहे गंदे नाले को बंद कराने कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


नर्मदा मे मिल रहे गंदे नाले को बंद कराने कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान 


नर्मदा पुरम।नगर कांग्रेस नर्मदापुरम द्वारा मा नर्मदा मे मिल रहे दूषित नाले को लेकर शहर मे हस्ताक्षर अभियान चलाया गया स्थानीय बस स्टैंड से शुरु हुए इस अभियान मे समस्त कांग्रेसजनों ने शहर के प्रमुख बाज़ार क्षेत्र मे पहुंचकर स्थानीय व्यापारी , नागरिक बंधु ,समाजसेवी महिलाशक्ति , रेहड़ी वाले अन्य क्षेत्रवासियो के समक्ष पहुंचकर पिछले दो दशकों से नर्मदा जयंती के दिन प्रदेश सरकार के मुखियाओं की घोषणा का ज़िक्र करते हुए बताया के नाला बंद करने की घोषणाए हर साल होती है लेकिन उस पर अमल कभी नही किया गया। ये नर्मदापुरम वासियों की आस्था के साथ गहरा आघात है कांग्रेसजनों का कहना है शहर के नागरिकों का समर्थन और इस हस्ताक्षर अभियान को आगे भी जारी रखा जाएगा और इस हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से आने वाली 25 जनवरी को मा नर्मदा जयंती के दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के समक्ष नर्मदापुरम की आस्था से जुड़े इस गंभीर मुद्दे को रखा जाएगा और जल्द से जल्द इसका निराकारण करने का निवेदन किया जायेगा।

हस्ताक्षर अभियान मे प्रमुख रूप से पूर्व विधायक गिरजाशंकर शर्मा ,नगर अध्यक्ष कमलेश बाथरे नेता प्रतिपक्ष अनोखी राजोरिया पूर्व नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, अजय सैनी , फैज़ान उल हक़ , राजू मिश्रा , युँका नगर अध्यक्ष गुलाम मुस्तफ़ा , अमितखत्री कुलदीप राठौर गुलाम हैदर महेश पाण्डे, सूरज तिवारी शैलेश शुक्ला , रिज़वा खान,संतोष तोमर, राकेश शर्मा , कपिल यादव ,आयुष्मान अवस्थी, बिशाल प्रधान धीरज बहुत्रा, मोहन वैद, गोविंद चौहान, विक्की आर्या ,कैलाश बाबू,सलीम खानआदि उपस्तिथ रहे।

No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here