मां नर्मदा प्रकोटत्सव पर डिजीटल आतिशबाजी और लेजर शो होगा आकर्षण का केंद्र नपाध्यक्ष, सीएमओ और विधायक प्रतिनिधि ने मोटरबोट से किया निरीक्षण - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 19 January 2026

मां नर्मदा प्रकोटत्सव पर डिजीटल आतिशबाजी और लेजर शो होगा आकर्षण का केंद्र नपाध्यक्ष, सीएमओ और विधायक प्रतिनिधि ने मोटरबोट से किया निरीक्षण



 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


मां नर्मदा प्रकोटत्सव पर डिजीटल आतिशबाजी और लेजर शो होगा आकर्षण का केंद्र  

नपाध्यक्ष, सीएमओ और विधायक प्रतिनिधि ने मोटरबोट से किया निरीक्षण 


नर्मदापुरम्। मां नर्मदा प्रकोटत्सव एवं नगर गौरव पर आयोजित समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं।  इस बार डिजीटल आतिशबाजी भी की जाएगी जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण केंद्र रहेगी। इसके लिए नगरपालिका द्वारा एक टीम गठन किया गया है। आज तैयारियों को लेकर नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के साथ विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, भाजपा नेता हंस राय आदि द्वारा निरीक्षण किया गया। साथ ही कार्य को तेजगति से करने के निर्देश दिए गए। घाटों की पुताई का उनके द्वारा मोटर बोट से निरीक्षण किया गया। 

नपा के गौरव वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नपाध्यक्ष श्रीमती यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती पटले के मार्गदर्शन में मां नर्मदा प्रकोटत्सव की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इस बार डिजीटल तरीके से आतिशबाजी की जाएगी जो आकर्षण का केंद्र रहेगी। साथ ही लेजर लाइट शो का आयोजन भी किया जाएगा। 

होगी डिजीटल अतिशबाजी 

मां नर्मदा प्रकोटत्सव और नगर गौरव दिवस के आयोजन की तैयारियां की जा रही है। इस बार डिजीटल तरीके से आतिशबाजी की जाएगी। साथ ही लेजर लाइट शो आकर्षण का केंद्र होगा। सभी नगरवासियों से आग्रह है कि घाटों पर किसी भी प्रकार की गंदगी न फैलाएं और स्वच्छता अभियान में नपा का सहयोग करें। 

नीतू महेंद्र यादव 

अध्यक्ष, नगरपालिका परिषद, नर्मदापुरम्


No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here