मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
हिंदू सम्मेलन रोहना में मनोहर झांकियां
नर्मदा पुरम। ग्रामीण मंडल रोहना में मौनी अमावस्या पर संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में आयोजित किये जा रहे विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ 10 ग्राम के सकल हिंदू समाज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की बच्चों के द्वारा प्रस्तुत मनोहारी झांकियां सभी के मन को मोह गई।
कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए कार्यक्रम समिति सदस्य रवि शंकर राजपूत ने बताया प्रारंभ में कलश यात्रा ग्राम रोहना राम मंदिर से प्रारंभ होकर के कार्यक्रम स्थल तक आईोज को जिसमें नवदुर्गा की नौ देवियों के दर्शन हुए भोलेनाथ हनुमान जी राम लक्ष्मण जानकी इन सभी की प्रस्तुति महाराणा प्रताप स्कूल के विद्यार्थियों ने दी।
आयोजन में समाज में पंच परिवर्तन के माध्यम से व्यवस्थाओं में सुधार के लिए समाज से वक्ताओं ने अपने उद्बोधन दिए इनमें जगन्नाथ मंदिर के पुजारी बाबा प्रसाद ने कुटुंब प्रबोधन पर अपना वक्तव्य दिया परिवारों को प्रति 15 दिन में कम से कम एक बार आपस में बैठकर चर्चा का महत्व बताया , ग्राम से मैंना बाई ने जो स्व सहायता समूह चलाकर के ग्राम का नाम देश तक रोशन कर रही हैं एक-एक रुपए के माध्यम से लाखों रुपए का दान विभिन्न आपदाओं में देने वाली स्वसहायता एवं शासन की जानकारी को गांव तक अवगत कराने का काम करने वाली महिलाओं को की जानकारी देते हुए उन्होंने स्वदेशी और स्व के भाव को समाज में प्रेषित किया, अंजू देवी ने अपना नागरिक कर्तव्य समाज के प्रति दायित्व के विषय में संबोधन दिया जबकि रूप सिंह द्वारा पर्यावरण के संबंध में उनके द्वारा किए जा रहे हैं जैविक खेती के नवाचार का उदाहरण देते हुए इस बात का संकल्प दिलाया कि परिवार में बच्चे दो गाय चार वृक्ष हजार।
डॉ अतुल सेठा जनपद सदस्य सोनिया साहू सरपंच शर्मिला राजपूत संस्कृत प्रकोष्ठ से संतोष जी व्यास मंच पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री अरुण जी राणा ने इतिहास में हुए संघर्ष एवं बलिदान की गाथा से सभी के मन में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत की देशभर में होने वाले हिंदू सम्मेलनों की आवश्यकता अनिवार्यता और भविष्य में होने वाले इसके प्रभाव से सभी को अवगत कराया सभी ने एकजुटता से देश हित में समाज हित में आपस में छोटे-छोटे जाति भेद वर्ण भेद समाप्त कर सामाजिक समरसता का संकल्प लिया।
इन आयोजनों का मुख्य उद्देश्य ही सामाजिक समरसता है। इससे पूर्व समाज के प्रत्येक जाति वर्ग के वरिष्ठ लोगों का सम्मान कार्यक्रम समिति के संयोजक जीवन सिंह राजपूत राम मोहन अग्रवाल सुनील साहू चंदन साहू जसवंत सिंह संजय सिंह दीपक सिंह शंकर सिंह छोटेलाल गणेश सिंह एवं सभी सदस्यों ने मिलकर किया। कार्यक्रम में अंत में भारत माता की आरती वंदे मातरम गायन, उसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन हुआ. कार्यक्रम का संचालन सचिन दुबे एवं आभार प्रदर्शन समिति की ओर से नितिन सिंह राजपूत ने किया।

No comments:
Post a Comment