शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था नर्मदापुरम में 16 जनवरी को आयोजित होगा रोजगार मेला - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 8 January 2026

शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था नर्मदापुरम में 16 जनवरी को आयोजित होगा रोजगार मेला

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था नर्मदापुरम में 16 जनवरी को आयोजित होगा रोजगार मेला


नर्मदापुरम//  युवाओं को स्वरोजगार, रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से “युवा संगम –रोजगार मेला” का आयोजन जिला रोजगार कार्यालय, नर्मदापुरम के तत्वावधान में शुक्रवार 16 जनवरी 2026 को किया जायेगा।

उक्त रोजगार मेला शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था नर्मदापुरम, जिला-नर्मदापुरम में संपन्न होगा। मेले में शासकीय विभागों के साथ-साथ निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां एवं संस्थाएं भी भाग लेंगी, जो युवाओं को रोजगार के प्रत्यक्ष अवसर उपलब्ध कराएंगी। 

इस दौरान मेले में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग सहित विभिन्न विभाग भागीदारी करेंगे। साथ ही निजी क्षेत्र की अनेक कंपनियां युवाओं के साक्षात्कार लेकर उन्हें रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के अवसर प्रदान करेंगी। मेले के सफल संचालन हेतु कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री सोनिया मीना द्वारा विभिन्न अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई हैं।

No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here