मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
निःशुल्क शव वाहन 24 घंटे उपलब्ध
नर्मदापुरम// जिला नर्मदापुरम में निःशुल्क शव वाहन की 24 घंटे सुविधा प्रारंभ है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई मुफ्त शव वाहन सेवा बस एक काल करें, मौके पर पहुंचेगा शव वाहन (Hearse Van), गरीब या अन्य परिवारों को पार्थिव शरीर घर या श्मशान/ कब्रिस्तान तक ले जाने में इस वाहन से मदद मिल रही है।
मध्य प्रदेश में मुफ्त शव वाहन सेवा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गरीब वर्ग की मदद के लिए इस सेवा की शुरुआत की, जिससे अंतिम संस्कार में लोगों को सुविधा हो सके। निजी वाहन से कई परिवारों को शव घर ले जाने में आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता था और शवों को ले जाने के लिए 6-8 घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे लोगों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
सीएमएचओ डॉ नरसिंह गेहलोत ने बताया कि नर्मदापुरम में 24 घंटे निःशुल्क शव वाहन सेवा उपलब्ध है जिसके वाहन चालक जित्तू राजपूत का मोबाइल नंबर 7999497234 पर कॉल करके इस सुविधा को लिया जा सकेगा

No comments:
Post a Comment