राष्ट्रीय बालिका दिवस 2026 के उपलक्ष्‍य में बालिकाओं के कौशल विकास STEM जागरूकता एवं कैरियर मार्गदर्शन हेतु जिला स्तरीय कार्यक्रम का किया गया आयोजन - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 22 January 2026

राष्ट्रीय बालिका दिवस 2026 के उपलक्ष्‍य में बालिकाओं के कौशल विकास STEM जागरूकता एवं कैरियर मार्गदर्शन हेतु जिला स्तरीय कार्यक्रम का किया गया आयोजन


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


राष्ट्रीय बालिका दिवस 2026 के उपलक्ष्‍य में

बालिकाओं के कौशल विकास STEM  जागरूकता एवं कैरियर मार्गदर्शन हेतु

जिला स्तरीय कार्यक्रम का किया गया आयोजन


नर्मदापुरम// संचालनालय महिला एवं बाल विकास के निर्देशानुसार कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय बालिका दिवस 2026 के उपलक्ष्‍य में 22 जनवरी से 24 जनवरी 2026 तक ग्राम, परियोजना एवं जिला स्तर पर विविध गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। तत्‍संबंध में गुरूवार 22 जनवरी 2026 को शासकीय माता शबरी कन्या शिक्षा परिसर पवारखेड़ा जिला नर्मदापुरम में बालिकाओं के कौशल विकास STEM  जागरूकता एवं कैरियर मार्गदर्शन हेतु जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग से परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास ग्रामीण, प्रमोद गौर, सामाजिक कार्यकर्ता मलखान सिंह यादव, संस्था की प्राचार्य श्रीमती आशा मीणा, जिला रोजगार कार्यालय से श्रीमती स्वाति गुप्ता मनोवैज्ञानिक, श्रीमती स्वाति नागले, विषय विशेषज्ञ अनुपम तिवारी, विषय विशेषज्ञ एवं संस्था की शिक्षक शिक्षिकाएं एवं बालिकाएं उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में जिला रोजगार कार्यालय से श्रीमती स्वाति गुप्ता ने बालिकाओं को बैंकिंग शिक्षा स्वास्थ्य इंजीनियरिंग चार्टर्ड अकाउंटेंट आदि विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर एवं इस हेतु की जाने वाली तैयारी की विस्तृत जानकारी दी। प्रमोद गौर परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास ग्रामीण ने बालिकाओं को रुचि एवं योग्यता के अनुरूप लक्ष्य निर्धारित करते हुए निरंतर ज्ञान अर्जन करते हुए रोजगार एवं कौशल अर्जित करने के बारे में समझाया। श्रीमती आशा मीणा प्राचार्य कन्या शिक्षा परिसर ने आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से बालिकाओं की कौशल उन्नयन एवं बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग का आभार व्यक्त किया।



No comments:

Post a Comment

चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प लेना होगा- सुमन वर्मा समाज को दिया 'स्वच्छ नर्मदा, समृद्ध जीवन' का संदेश

 चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान  हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प ल...

Post Top Ad

Responsive Ads Here