जिला न्यायालय में मध्यस्थता जागरूकता शिविर का आयोजन - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 22 January 2026

जिला न्यायालय में मध्यस्थता जागरूकता शिविर का आयोजन


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


जिला न्यायालय में मध्यस्थता जागरूकता शिविर का आयोजन


नर्मदापुरम/ मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं श्रीमति तृप्ति शर्मा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अध्यक्षता में गत दिवस ए.डी.आर. सेंटर नर्मदापुरम् में जिला अधिवक्ता संघ की उपस्थिति में मध्यस्थता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नर्मदापुरम् द्वारा मध्यस्थता के माध्यम से पक्षकारों के मध्य आपसी सहमति के आधार पर प्रकरण के निराकरण करने हेतु उपस्थिति अधिवक्ताओं से आह्वान किया गया। साथ ही मध्यस्थता योजना के लाभ के संबंध में अवगत कराया गया। इसके अतिरिक्त वर्ष 2026 की प्रथम नेशनल लोक अदालत दिनांक 13 मार्च 2026 के सफल आयोजन हेतु समस्त न्यायाधीशगण एवं अधिवक्तागण को प्रकरणों को चिन्हित कर अधिक से अधिक निराकरण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में 13 दिसम्बर 2025 में आयोजित नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन में सराहनीय भूमिका प्रदान करने हेतु अधिवक्तागण को उनके अधिक से अधिक प्रकरणों की संख्या के निराकरण को दृष्टिगत रखते हुये प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मनित किया गया।


No comments:

Post a Comment

चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प लेना होगा- सुमन वर्मा समाज को दिया 'स्वच्छ नर्मदा, समृद्ध जीवन' का संदेश

 चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान  हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प ल...

Post Top Ad

Responsive Ads Here