एसडीईआरएफ टीम की तत्परता से नर्मदा नदी में डूबते बुजुर्ग को मिला जीवनदान
नर्मदापुरम// गुरुवार को सेठानी घाट पर नर्मदा स्नान के दौरान गहरे पानी में चले जाने से एक बुजुर्ग व्यक्ति डूबने लगा। मौके पर तैनात एसडीईआरएफ (SDERF) टीम की तत्परता एवं सूझबूझ से समय रहते रेस्क्यू कर उनकी जान बचा ली गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार रेस्क्यू किए गए व्यक्ति का नाम ओम प्रकाश भार्गव, पिता दीनदयाल भार्गव, निवासी जिला छिंदवाड़ा है।
नर्मदा स्नान के दौरान संतुलन बिगड़ने से वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। स्थिति को भांपते हुए एसडीईआरएफ के जवानों ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर उन्हें सुरक्षित पानी से बाहर निकाला। रेस्क्यू के पश्चात बुजुर्ग को मौके पर प्राथमिक उपचार दिया गया तथा एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उनका उपचार किया गया। वर्तमान में मरीज की स्थिति सामान्य एवं सुरक्षित बताई जा रही है।
इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन में पीसी अमृता दीक्षित, एसके श्याम सिंह राजपूत, एसडीईआरएफ एसके अजय यादव, सीडीवी कमलेश साहू एवं सीडीवी योगेश रारैया की सराहनीय भूमिका रही।

No comments:
Post a Comment